भाजपा पश्चिम क्षेत्र की नई कार्यसमिति घोषित:37 पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी, 10 उपाध्यक्ष और 4 महामंत्री बनाए गए

भाजपा पश्चिम क्षेत्र की नई कार्यसमिति घोषित:37 पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी, 10 उपाध्यक्ष और 4 महामंत्री बनाए गए

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की सहमति के बाद पार्टी की पश्चिम क्षेत्र की नई कार्यसमिति की घोषणा कर दी गई है। क्षेत्रीय अध्यक्ष नवाब सिंह नागर ने 37 पदाधिकारियों की सूची जारी की। नई कार्यसमिति में 10 क्षेत्रीय उपाध्यक्ष, 4 महामंत्री और 10 क्षेत्रीय मंत्रियों को जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा 12 नेताओं को क्षेत्रीय कार्यसमिति का सदस्य बनाया गया है। नई कार्यसमिति में विनोद त्यागी, मान सिंह गोस्वामी, हरेंद्र जाटव, प्रवीण मित्तल, बिजेंद्र कश्यप, अंकुर राणा, राजीव सिसोदिया, प्रदीप सैनी, विनोद चौधरी और सुभाष वाल्मीकि को क्षेत्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है। चार महामंत्री और 10 मंत्री नियुक्त अशोक मोंगा, हरीश सिंह, संजीव सिसका (गोयल) और रूपेंद्र सैनी को क्षेत्रीय महामंत्री की जिम्मेदारी मिली है। वहीं अजय भारद्वाज भराला, कुमुदिनी चौधरी (सैनी), हरजिंदर कौर, सुखविंदर सोम, नितिन मलिक, महेश बाली, दीपक ऋषि गौड़, वरुण गोयल, सौरव पाल लोधी और आयुष पवार को क्षेत्रीय मंत्री नियुक्त किया गया है। 12 नेताओं को कार्यसमिति सदस्य की जिम्मेदारी क्षेत्रीय कार्यसमिति के सदस्य के रूप में मनोज शर्मा, गीता शर्मा, नितिन शर्मा, राजे कसाना, रवीना सिंह, कृष्ण चंद सैनी, रोहिल वाल्मीकि, हरमीत बख्शी, हेमंत लोधी, ललित गर्ग मोदी, संजय राणा और सतेंदर चौधरी को शामिल किया गया है। नई कार्यसमिति के गठन के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी। कार्यकर्ताओं ने उम्मीद जताई कि नई टीम के जरिए पश्चिम क्षेत्र में संगठन को और मजबूत करने के साथ पार्टी की गतिविधियों को भी गति मिलेगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *