गोरखपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर ट्रैफिक व्यवस्था पूरी तरह बदली रहेगी। कल यानी शुक्रवार की शाम 6 बजे से शनिवार की सुबह 2 बजे तक भारी वाहनों का शहर में प्रवेश पूरी तरह बंद रहेगा। इस दौरान कई प्रमुख चौराहों पर डायवर्जन लागू किया गया है, ताकि मंदिरों और प्रमुख स्थलों पर आने वाले श्रद्धालुओं को जाम से राहत मिल सके। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे तय ट्रैफिक प्लान का पालन करें और भीड़भाड़ वाले इलाकों में अनावश्यक वाहन लेकर न जाएं। इससे जन्माष्टमी के दौरान व्यवस्था सुचारु बनी रहेगी और लोगों को जाम से राहत मिलेगी। मुख्य चौराहों से भारी वाहनों की एंट्री बंद टीपी नगर, रुस्तमपुर, पैडलेगंज और मोहद्दीपुर चौराहों से कोई भी भारी वाहन शहर के अंदर नहीं जा सकेगा। इन्हें नो-एंट्री खुलने के बाद ही वैकल्पिक मार्गों से भेजा जाएगा। खजांची, कूड़ाघाट और महुआतर तिराहे से भी शहर की ओर जाने वाले भारी वाहनों पर रोक रहेगी। गोरखनाथ मंदिर की तरफ जाने वाले रास्तों पर खास नजर रखी जाएगी। शहर के अंदर छोटे वाहनों के रूट भी बदले शहर के अंदर तीन और चार पहिया वाहनों के लिए भी रूट डायवर्जन लागू रहेगा। कचहरी चौराहा से गोलघर की ओर वाहन नहीं जा सकेंगे और इन्हें हरिओम नगर तिराहे से होकर गुजरना होगा। काली मंदिर तिराहा से पुलिस लाइन की तरफ भी वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी, यहां से वाहन गणेश चौराहा के रास्ते जाएंगे। यातायात कार्यालय तिराहा और असुरन चौराहा से भी कई रूट बदले गए हैं। नो-एंट्री का समय बदला आमतौर पर रात 10 बजे खुलने वाली नो-एंट्री इस बार 5 सितंबर की रात 2 बजे के बाद ही खुलेगी। यानी भारी वाहनों को शहर में प्रवेश के लिए अतिरिक्त इंतजार करना होगा।

