मेरठ में नाले में मिला 50 वर्षीय व्यक्ति का शव:पहचान नहीं हो सकी, इलाके के लोगों ने बताया- नशे में अक्सर दिखता था

मेरठ में नाले में मिला 50 वर्षीय व्यक्ति का शव:पहचान नहीं हो सकी, इलाके के लोगों ने बताया- नशे में अक्सर दिखता था

मेरठ के देहली गेट थाना क्षेत्र में गुरुवार मेरठ के जिला अस्पताल प्यारेलाल शर्मा के सामने नाले में करीब 50 वर्षीय व्यक्ति का शव मिलने से हड़कंप मच गया। शव मिलने की सूचना पर आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पुलिस और फील्ड यूनिट की टीम मौके पर पहुंची और शव को नाले से बाहर निकलवाकर जांच शुरू की। काफी प्रयास के बाद भी मृतक की पहचान नहीं हो सकी। सीओ कोतवाली संग्राम सिंह ने बताया कि 3 सितंबर की दोपहर में देहली गेट थाना क्षेत्र में प्यारेलाल शर्मा अस्पताल के पास नाले में एक व्यक्ति का शव पड़े होने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही देहली गेट पुलिस, फील्ड यूनिट और अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। दुकानदारों और गार्ड से पूछताछ पुलिस ने आसपास के दुकानदारों और अस्पताल के गार्डों से पूछताछ की। उनके अनुसार, मृतक अक्सर नशे की हालत में आसपास दिखाई देता था। लोगों ने पुलिस को बताया कि बुधवार रात करीब 9 बजे भी वह इसी स्थान के आसपास नशे की हालत में बैठा हुआ देखा गया था। प्रारंभिक जांच में पुलिस को आशंका है कि नशे की हालत में गिरने के दौरान उसका सिर नाले के किनारे से टकरा गया होगा, जिससे उसकी मौत हुई। हालांकि, पुलिस ने मौत का वास्तविक कारण स्पष्ट करने के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पहचान कराने में जुटी पुलिस पुलिस मृतक की पहचान कराने के प्रयास कर रही है। आसपास के लोगों से जानकारी जुटाने के साथ अन्य थानों से भी संपर्क किया जा रहा है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा सकती है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि व्यक्ति नाले तक कैसे पहुंचा। सीओ ने बताया कि फिलहाल मौके पर शांति व्यवस्था कायम है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारण का पता चल सकेगा। मामले में अन्य विधिक कार्रवाई प्रचलित है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *