भाजपा ने गुरुवार शाम को ब्रज क्षेत्र की टीम घोषित कर दी। 37 सदस्यीय कार्यकारिणी में आगरा के 11 चेहरे चमके हैं। इनमें 8 को पदाधिकारी बनाया है और तीन को सदस्य के रूप में टीम में जगह मिली है। पिछली कार्यकारिणी में शामिल आगरा के कुछ पदाधिकारियों की छुट्टी कर दी गई है, कुछ का डिमोशन हुआ है।
पहले कार्यकारिणी के बारे में जानिये…
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की संस्तुति पर ब्रजक्षेत्र अध्यक्ष पूरन लाल लोधी ने गुरुवार को अपनी टीम घोषित कर दी। 37 सदस्यीय कार्यकारिणी में 10 उपाध्यक्ष, 4 महामंत्री, 10 मंत्री और 13 सदस्य हैं।
ये बने उपाध्यक्ष
निवेदिता श्रीवास्तव, गिर्राज सिंह कुशवाह, शरद माहेश्वरी, रितु दिवाकर, अनुराग पांडेय, सुग्रीव सिंह चौहान, अरुण गुप्ता, प्रवीन राज सिंह, यादवेंद्र प्रताप सिंह और नेत्रपाल सिंह को उपाध्यक्ष बनाया गया है। ये बने महामंत्री
संजीव शर्मा एडवोकेट, राजेश्वर सिंह पटेल, अशोक कुमार पिप्पल, मधुलिका सिंह राघव को महामंत्री बनाया गया। ये मंत्री बनाए गए
बबलू लोधी, दीपक सोनकर, सतनाम सिंह, मनीष गौतम, डीएस लोधी, बीना लवानिया, महेश राठौर, आदेश गंगवार, वीरेंद्र शाक्य और महेश योगी को मंत्री बनाया गया है।
आगरा के इन चेहरों को मिली जगह
आगरा से ब्रजक्षेत्र की टीम में मंत्री रहे अशोक पिप्पल को प्रमोट कर उन्हें महामंत्री बनाया गया है। वहीं, गिर्राज सिंह कुशवाह, रितु दिवाकर, सुग्रीव सिंह चौहान और यादवेंद्र प्रताप सिंह को उपाध्यक्ष बनाया गया है। बबलू लोधी, मनीष गौतम और बीना लवानिया को मंत्री बनाया गया है। वहीं, ब्रजक्षेत्र में कोषाध्यक्ष रहे वीरेंद्र अग्रवाल का डिमोशन करके उन्हें सदस्य बनाया गया है। इसी प्रकार ब्रजक्षेत्र में उपाध्यक्ष रहे अवधेश को भी सदस्य बनाया गया है।
इनकी हुई छुट्टी
टीम में उपाध्यक्ष रहे टीएन अग्रवाल, मंत्री रहे राहुल चौधरी और रजनीश त्यागी को टीम में जगह नहीं मिली है।

