कैमूर में स्नेक बाइट से वृद्ध की मौत:सोते समय हादसा, परिजनों ने कराई झाड़-फूंक; 55 वर्षीय की गई जान

कैमूर में स्नेक बाइट से वृद्ध की मौत:सोते समय हादसा, परिजनों ने कराई झाड़-फूंक; 55 वर्षीय की गई जान

रामगढ़ थाना क्षेत्र के बंदीपुर गांव में एक व्यक्ति की सांप के काटने से मौत हो गई। 55 वर्षीय मुन्ना यादव अपने घर में सो रहे थे, तभी उन्हें जहरीले सांप ने डस लिया। परिजनों के अनुसार, मुन्ना यादव रात में खाना खाने के बाद अपने कमरे में सो रहे थे। देर रात सोते समय उन्हें सांप ने काटा। जहर का असर फैलने पर उनकी हालत बिगड़ने लगी। परिजन उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाने के बजाय झाड़-फूंक कराने मंदिर परिसर ले गए। झाड़-फूंक से उनकी स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ और इलाज में देरी के कारण उनकी मौत हो गई। मौत के बाद परिजन शव को गांव वापस ले आए और स्थानीय पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा तैयार किया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। रामगढ़ थाना क्षेत्र के बंदीपुर गांव में एक व्यक्ति की सांप के काटने से मौत हो गई। 55 वर्षीय मुन्ना यादव अपने घर में सो रहे थे, तभी उन्हें जहरीले सांप ने डस लिया। परिजनों के अनुसार, मुन्ना यादव रात में खाना खाने के बाद अपने कमरे में सो रहे थे। देर रात सोते समय उन्हें सांप ने काटा। जहर का असर फैलने पर उनकी हालत बिगड़ने लगी। परिजन उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाने के बजाय झाड़-फूंक कराने मंदिर परिसर ले गए। झाड़-फूंक से उनकी स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ और इलाज में देरी के कारण उनकी मौत हो गई। मौत के बाद परिजन शव को गांव वापस ले आए और स्थानीय पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा तैयार किया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *