गोपालगंज में तेज बारिश, सड़कों पर 2 फीट पानी:गली-मोहल्लों में आने-जाने में परेशानी, 45 एमएम तक बारिश दर्ज

गोपालगंज में तेज बारिश, सड़कों पर 2 फीट पानी:गली-मोहल्लों में आने-जाने में परेशानी, 45 एमएम तक बारिश दर्ज

गोपालगंज जिले में मानसून एक बार फिर पूरी तरह सक्रिय हो गया है। गुरुवार को शहर समेत जिले के लगभग सभी प्रखंडों में तेज हवाओं और गरज के साथ जोरदार बारिश हुई। कहीं लगभग डेढ़ घंटे तक लगातार तेज बारिश हुई, तो कई इलाकों में रुक-रुक कर पूरे दिन बारिश का सिलसिला जारी रहा। इस अचानक हुई जोरदार बारिश से जहां लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है, वहीं दूसरी ओर व्यवस्था की पोल खुल गई है। मौसम विभाग और स्थानीय आंकड़ों के अनुसार, जिले के अलग-अलग हिस्सों में औसतन 35 से 45 मिलीमीटर तक बारिश दर्ज की गई है। रिहायशी इलाकों में घुटनों तक पानी भरा कुचायकोट, हथुआ, बरौली और थावे प्रखंडों के कई निचले इलाकों में तेज बारिश के कारण काफी मात्रा में पानी जमा हो गया है। हालांकि, बारिश के कारण तापमान में अच्छी गिरावट आई है। अधिकतम तापमान 31°C से 32°C और न्यूनतम तापमान 26°C से 27°C दर्ज किया गया। तापमान में आई इस गिरावट से मौसम सुहावना तो हुआ, लेकिन ठंडी हवाओं के साथ हुई बारिश ने जनजीवन को प्रभावित किया। शहर के मुख्य सड़कों के अलावा जादोपुर रोड, घोष मोड़, एनएच 27 रिंग रोड और अस्पताल रोड जैसे प्रमुख कारोबारी इलाकों और रिहायशी गलियों में पानी घुटनों तक भर गया है। लोगों को आने-जाने में हो रही परेशानी नाले-नालियों के जाम होने से बारिश का पानी सड़कों पर बहने लगा, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को आने-जाने में बहुत दिक्कत हो रही है। कई दुकानों और निचले मकानों में भी पानी भर गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पानी निकासी की सही व्यवस्था न होने के कारण हल्की सी तेज बारिश में भी शहर में हालात खराब हो जाते हैं। प्रशासन पंपसेट लगाकर पानी निकालने की कोशिश कर रहा है, लेकिन बारिश के लगातार जारी रहने की संभावना से परेशानी अभी खत्म होती नहीं दिख रही है। गोपालगंज जिले में मानसून एक बार फिर पूरी तरह सक्रिय हो गया है। गुरुवार को शहर समेत जिले के लगभग सभी प्रखंडों में तेज हवाओं और गरज के साथ जोरदार बारिश हुई। कहीं लगभग डेढ़ घंटे तक लगातार तेज बारिश हुई, तो कई इलाकों में रुक-रुक कर पूरे दिन बारिश का सिलसिला जारी रहा। इस अचानक हुई जोरदार बारिश से जहां लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है, वहीं दूसरी ओर व्यवस्था की पोल खुल गई है। मौसम विभाग और स्थानीय आंकड़ों के अनुसार, जिले के अलग-अलग हिस्सों में औसतन 35 से 45 मिलीमीटर तक बारिश दर्ज की गई है। रिहायशी इलाकों में घुटनों तक पानी भरा कुचायकोट, हथुआ, बरौली और थावे प्रखंडों के कई निचले इलाकों में तेज बारिश के कारण काफी मात्रा में पानी जमा हो गया है। हालांकि, बारिश के कारण तापमान में अच्छी गिरावट आई है। अधिकतम तापमान 31°C से 32°C और न्यूनतम तापमान 26°C से 27°C दर्ज किया गया। तापमान में आई इस गिरावट से मौसम सुहावना तो हुआ, लेकिन ठंडी हवाओं के साथ हुई बारिश ने जनजीवन को प्रभावित किया। शहर के मुख्य सड़कों के अलावा जादोपुर रोड, घोष मोड़, एनएच 27 रिंग रोड और अस्पताल रोड जैसे प्रमुख कारोबारी इलाकों और रिहायशी गलियों में पानी घुटनों तक भर गया है। लोगों को आने-जाने में हो रही परेशानी नाले-नालियों के जाम होने से बारिश का पानी सड़कों पर बहने लगा, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को आने-जाने में बहुत दिक्कत हो रही है। कई दुकानों और निचले मकानों में भी पानी भर गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पानी निकासी की सही व्यवस्था न होने के कारण हल्की सी तेज बारिश में भी शहर में हालात खराब हो जाते हैं। प्रशासन पंपसेट लगाकर पानी निकालने की कोशिश कर रहा है, लेकिन बारिश के लगातार जारी रहने की संभावना से परेशानी अभी खत्म होती नहीं दिख रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *