राजधानी में सोशल मीडिया पर रील बनाने के चक्कर में युवक अपनी और दूसरों की जान जोखिम में डाल रहे हैं। गुरुवार को गाजीपुर थाना क्षेत्र के पॉलिटेक्निक फ्लाईओवर पर लग्जरी गाड़ियों से स्टंटबाजी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। वीडियो में युवक चलती कार से बाहर निकलकर स्टंट करते नजर आ रहे हैं। इस दौरान सड़क पर दूसरे वाहन भी गुजर रहे हैं। चलती कार से बाहर निकलकर बना रहे रील वायरल वीडियो में कुछ युवक लग्जरी कारों में सवार दिखाई दे रहे हैं। युवक चलती गाड़ी से बाहर निकलकर स्टंट कर रहे हैं और इसका वीडियो बनाया जा रहा है। सोशल मीडिया पर लाइक्स और व्यूज के लिए किए जा रहे इस तरह के स्टंट से किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है। मड़ियांव के फैजुल्लागंज के बताए जा रहे युवक सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में दिखाई दे रहे युवकों के मड़ियांव क्षेत्र के फैजुल्लागंज के रहने वाले होने की बात कही जा रही है। हालांकि, वायरल वीडियो में दिखाई दे रहे युवकों की पहचान और वीडियो की पुष्टि नहीं हुई है।

