सीतामढ़ी के सोनबरसा थाना क्षेत्र के दलकवा गांव में पोखर में डूबने से नौ वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। मृतका की पहचान दलकवा वार्ड संख्या-8 निवासी बिनोधी राय और कुलारी देवी की बेटी मनोकामना कुमारी के रूप में हुई है। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया और गांव में मातम पसरा है। भाई के साथ स्कूल जा रही थी बच्ची जानकारी के अनुसार, मनोकामना कुमारी अपने बड़े भाई के साथ घर से स्कूल जा रही थी। इसी दौरान सरकारी स्कूल और महादेव मंदिर के पास स्थित सेरहा पोखर के किनारे वह रुक गई। बताया जा रहा है कि बच्ची ने कपड़े उतारे और नहाने के लिए पोखर में उतर गई। पानी में उतरते ही वह अचानक गहरे हिस्से में चली गई और डूबने लगी। कुछ देर बाद भाई को जब बहन के डूबने का पता चला तो उसने तत्काल परिवार और ग्रामीणों को सूचना दी। ग्रामीणों ने पानी में उतरकर की तलाश घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण पोखर के पास जुट गए। ग्रामीणों ने पानी में उतरकर बच्ची की तलाश शुरू की। काफी मशक्कत के बाद मनोकामना को पोखर से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। बेटी की मौत की खबर सुनकर मां कुलारी देवी और परिवार के अन्य सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना से पूरे गांव में शोक का माहौल है। पुलिस ने शुरू की जांच घटना की सूचना मिलने के बाद सोनबरसा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामले की जानकारी जुटाते हुए जांच शुरू कर दी है। सीतामढ़ी के सोनबरसा थाना क्षेत्र के दलकवा गांव में पोखर में डूबने से नौ वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। मृतका की पहचान दलकवा वार्ड संख्या-8 निवासी बिनोधी राय और कुलारी देवी की बेटी मनोकामना कुमारी के रूप में हुई है। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया और गांव में मातम पसरा है। भाई के साथ स्कूल जा रही थी बच्ची जानकारी के अनुसार, मनोकामना कुमारी अपने बड़े भाई के साथ घर से स्कूल जा रही थी। इसी दौरान सरकारी स्कूल और महादेव मंदिर के पास स्थित सेरहा पोखर के किनारे वह रुक गई। बताया जा रहा है कि बच्ची ने कपड़े उतारे और नहाने के लिए पोखर में उतर गई। पानी में उतरते ही वह अचानक गहरे हिस्से में चली गई और डूबने लगी। कुछ देर बाद भाई को जब बहन के डूबने का पता चला तो उसने तत्काल परिवार और ग्रामीणों को सूचना दी। ग्रामीणों ने पानी में उतरकर की तलाश घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण पोखर के पास जुट गए। ग्रामीणों ने पानी में उतरकर बच्ची की तलाश शुरू की। काफी मशक्कत के बाद मनोकामना को पोखर से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। बेटी की मौत की खबर सुनकर मां कुलारी देवी और परिवार के अन्य सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना से पूरे गांव में शोक का माहौल है। पुलिस ने शुरू की जांच घटना की सूचना मिलने के बाद सोनबरसा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामले की जानकारी जुटाते हुए जांच शुरू कर दी है।

