औरंगाबाद में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सह कुटुंबा के पूर्व विधायक राजेश कुमार गुरुवार को औरंगाबाद पहुंचे और रेप पीड़िता के घर जाकर उससे मुलाकात की। उन्होंने पीड़िता और उसके परिजनों से घटना की जानकारी ली और हरसंभव मदद के साथ न्याय दिलाने का भरोसा दिया। इस दौरान उन्होंने औरंगाबाद एसपी उपेंद्रनाथ वर्मा से फोन पर बात कर मामले में आरोपियों की अविलंब गिरफ्तारी की मांग की। राजेश कुमार ने बताया कि एसपी ने उन्हें जानकारी दी है कि मामले के तीसरे आरोपी ने भी कोर्ट में सरेंडर कर दिया है। एसपी ने भरोसा दिया है कि मामले में स्पीडी ट्रायल चलाकर आरोपियों को जल्द सजा दिलाने की दिशा में कार्रवाई की जाएगी। बोले- रेप शब्द सुनना भी अपराध जैसा लगता है, फिर भी घटनाएं बढ़ रहीं कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि रेप ऐसा शब्द है, जिसका नाम लेना भी अपराध जैसा लगता है। इसके बावजूद बिहार में महिलाओं के खिलाफ ऐसी घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। उन्होंने कहा कि अपराधियों की कोई जाति नहीं होती। अपराधी किसी भी जाति या समुदाय का हो, उसके खिलाफ कानून के तहत सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए कांग्रेस हरसंभव प्रयास करेगी। किसी भी आरोपी को उसके प्रभाव या पहचान के आधार पर संरक्षण नहीं मिलना चाहिए। गांव के ही तीन युवकों पर आरोप, सामाजिक व्यवस्था पर उठाए सवाल राजेश कुमार ने कहा कि इस घटना की सबसे चिंताजनक बात यह है कि मामले में आरोपित तीनों युवक उसी गांव के रहने वाले हैं। उन्होंने कहा कि गांव में लोग एक-दूसरे से सामाजिक और पारिवारिक रिश्तों से जुड़े होते हैं। ऐसे में गांव के ही युवकों पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगना समाज के लिए गंभीर चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाएं समाज के सामने बड़ा सवाल खड़ा करती हैं कि आखिर समाज किस दिशा में जा रहा है। महिलाओं और बेटियों के प्रति सम्मान और सुरक्षा की भावना को मजबूत करने की जरूरत है। अपराधियों पर कार्रवाई के साथ समाज को भी अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी। कानून-व्यवस्था को लेकर सरकार पर हमला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बिहार सरकार को कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर घेरा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री बिहार में सुशासन का दावा करते हैं, लेकिन जमीनी हकीकत इससे अलग है। राज्य में लूट, हत्या और दुष्कर्म जैसी घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। उन्होंने दावा किया कि अपराध के आंकड़ों पर गौर किया जाए तो बिहार की स्थिति उत्तर प्रदेश से भी खराब है। उन्होंने कहा कि राज्य में बेटियों और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ रही है। सरकार को अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के साथ पुलिस-प्रशासन की जवाबदेही भी तय करनी चाहिए। सड़क से सदन तक आंदोलन की चेतावनी राजेश कुमार ने कहा कि पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए कांग्रेस पीछे नहीं हटेगी। जरूरत पड़ी तो पार्टी इस मामले को लेकर सड़क से लेकर सदन तक आंदोलन करेगी। उन्होंने कहा कि अपराधी कितना भी प्रभावशाली क्यों न हो, कानून से ऊपर कोई नहीं है। दोषियों को कड़ी सजा मिलनी चाहिए, ताकि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। औरंगाबाद में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सह कुटुंबा के पूर्व विधायक राजेश कुमार गुरुवार को औरंगाबाद पहुंचे और रेप पीड़िता के घर जाकर उससे मुलाकात की। उन्होंने पीड़िता और उसके परिजनों से घटना की जानकारी ली और हरसंभव मदद के साथ न्याय दिलाने का भरोसा दिया। इस दौरान उन्होंने औरंगाबाद एसपी उपेंद्रनाथ वर्मा से फोन पर बात कर मामले में आरोपियों की अविलंब गिरफ्तारी की मांग की। राजेश कुमार ने बताया कि एसपी ने उन्हें जानकारी दी है कि मामले के तीसरे आरोपी ने भी कोर्ट में सरेंडर कर दिया है। एसपी ने भरोसा दिया है कि मामले में स्पीडी ट्रायल चलाकर आरोपियों को जल्द सजा दिलाने की दिशा में कार्रवाई की जाएगी। बोले- रेप शब्द सुनना भी अपराध जैसा लगता है, फिर भी घटनाएं बढ़ रहीं कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि रेप ऐसा शब्द है, जिसका नाम लेना भी अपराध जैसा लगता है। इसके बावजूद बिहार में महिलाओं के खिलाफ ऐसी घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। उन्होंने कहा कि अपराधियों की कोई जाति नहीं होती। अपराधी किसी भी जाति या समुदाय का हो, उसके खिलाफ कानून के तहत सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए कांग्रेस हरसंभव प्रयास करेगी। किसी भी आरोपी को उसके प्रभाव या पहचान के आधार पर संरक्षण नहीं मिलना चाहिए। गांव के ही तीन युवकों पर आरोप, सामाजिक व्यवस्था पर उठाए सवाल राजेश कुमार ने कहा कि इस घटना की सबसे चिंताजनक बात यह है कि मामले में आरोपित तीनों युवक उसी गांव के रहने वाले हैं। उन्होंने कहा कि गांव में लोग एक-दूसरे से सामाजिक और पारिवारिक रिश्तों से जुड़े होते हैं। ऐसे में गांव के ही युवकों पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगना समाज के लिए गंभीर चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाएं समाज के सामने बड़ा सवाल खड़ा करती हैं कि आखिर समाज किस दिशा में जा रहा है। महिलाओं और बेटियों के प्रति सम्मान और सुरक्षा की भावना को मजबूत करने की जरूरत है। अपराधियों पर कार्रवाई के साथ समाज को भी अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी। कानून-व्यवस्था को लेकर सरकार पर हमला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बिहार सरकार को कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर घेरा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री बिहार में सुशासन का दावा करते हैं, लेकिन जमीनी हकीकत इससे अलग है। राज्य में लूट, हत्या और दुष्कर्म जैसी घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। उन्होंने दावा किया कि अपराध के आंकड़ों पर गौर किया जाए तो बिहार की स्थिति उत्तर प्रदेश से भी खराब है। उन्होंने कहा कि राज्य में बेटियों और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ रही है। सरकार को अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के साथ पुलिस-प्रशासन की जवाबदेही भी तय करनी चाहिए। सड़क से सदन तक आंदोलन की चेतावनी राजेश कुमार ने कहा कि पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए कांग्रेस पीछे नहीं हटेगी। जरूरत पड़ी तो पार्टी इस मामले को लेकर सड़क से लेकर सदन तक आंदोलन करेगी। उन्होंने कहा कि अपराधी कितना भी प्रभावशाली क्यों न हो, कानून से ऊपर कोई नहीं है। दोषियों को कड़ी सजा मिलनी चाहिए, ताकि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

