दरभंगा में शिक्षा बचाओ–स्कूल कॉलेज ठीक करो अभियान के तहत देकुली स्थित +2 विद्यालय में छात्र-छात्राओं, अभिभावकों और स्थानीय लोगों ने विद्यालय की बदहाल स्थिति को लेकर गुरुवार को स्कूल गेट पर धरना दिया। इस दौरान विद्यालय के लिए पर्याप्त भूमि और स्थायी भवन उपलब्ध कराने, घेराबंदी कराने, शिक्षकों व कर्मचारियों की बहाली तथा शौचालय, पेयजल समेत अन्य बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की गई। प्रदर्शनकारियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। धरना की अध्यक्षता आइसा नेता गोपाल कुमार और आरवाईए नेता हरिश्चंद्र पासवान ने की। धरना सभा को संबोधित करते हुए आइसा नेता प्रिंस राज ने भाजपा-जदयू सरकार पर शिक्षा व्यवस्था की अनदेखी का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि पूरे बिहार में +2 विद्यालय खोलने की घोषणा तो कर दी गई, लेकिन कई जगह विद्यालय के संचालन के लिए भूमि और भवन तक की व्यवस्था नहीं की गई है। +2 विद्यालयों को मध्य विद्यालय के भवन में शिफ्ट करने से विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। स्कूल के पास पर्याप्त जमीन और अपना बिल्डिंग नहीं उन्होंने कहा कि जिले में कई +2 विद्यालय भूमि और भवन की समस्या से जूझ रहे हैं। सरकार को तत्काल ऐसे विद्यालयों के लिए पर्याप्त भूमि और स्थायी भवन की व्यवस्था करनी चाहिए। अभिभावक नंदलाल ठाकुर ने कहा कि देकुली में +2 विद्यालय होने के बावजूद उसके पास पर्याप्त भूमि और अपना समुचित भवन नहीं है। इससे छात्र-छात्राओं को पठन-पाठन में परेशानी होती है। उन्होंने कहा कि सरकार शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने का दावा करती है, लेकिन विद्यालयों में जरूरी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध नहीं कराई जा रही हैं। आंदोलन को और तेज करने की चेतावनी आइसा नेता गोपाल कुमार ने कहा कि शिक्षा हर बच्चे का अधिकार है। विद्यालयों में भूमि, भवन, शिक्षक और अन्य मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की जिम्मेदारी है। देकुली +2 विद्यालय की समस्याओं का तत्काल समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा। वहीं आरवाईए नेता हरिश्चंद्र पासवान ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र भूमि और भवन की व्यवस्था नहीं की गई तो छात्र, अभिभावक और स्थानीय लोग जिलाधिकारी का घेराव करेंगे। उन्होंने चरणबद्ध आंदोलन शुरू करने की भी घोषणा की। धरना में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं, युवा, अभिभावक और स्थानीय लोग शामिल हुए। कार्यक्रम के बाद जिलाधिकारी के नाम ज्ञापन भेजा गया। ज्ञापन की प्रतिलिपि प्रखंड विकास पदाधिकारी और प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को भी दी गई। बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग अभियान के तहत बहादुरपुर प्रखंड के पिरड़ी, मनियारी और बसंतपुर, हायाघाट प्रखंड के आनंदपुर, सिंहवाड़ा प्रखंड के विरदीपुर और सढ़वारा तथा बहेड़ी प्रखंड के भांगही स्थित +2 विद्यालयों में भी कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन कार्यक्रमों में भी विद्यालयों में भूमि, भवन और बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग उठाई गई। दरभंगा में शिक्षा बचाओ–स्कूल कॉलेज ठीक करो अभियान के तहत देकुली स्थित +2 विद्यालय में छात्र-छात्राओं, अभिभावकों और स्थानीय लोगों ने विद्यालय की बदहाल स्थिति को लेकर गुरुवार को स्कूल गेट पर धरना दिया। इस दौरान विद्यालय के लिए पर्याप्त भूमि और स्थायी भवन उपलब्ध कराने, घेराबंदी कराने, शिक्षकों व कर्मचारियों की बहाली तथा शौचालय, पेयजल समेत अन्य बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की गई। प्रदर्शनकारियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। धरना की अध्यक्षता आइसा नेता गोपाल कुमार और आरवाईए नेता हरिश्चंद्र पासवान ने की। धरना सभा को संबोधित करते हुए आइसा नेता प्रिंस राज ने भाजपा-जदयू सरकार पर शिक्षा व्यवस्था की अनदेखी का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि पूरे बिहार में +2 विद्यालय खोलने की घोषणा तो कर दी गई, लेकिन कई जगह विद्यालय के संचालन के लिए भूमि और भवन तक की व्यवस्था नहीं की गई है। +2 विद्यालयों को मध्य विद्यालय के भवन में शिफ्ट करने से विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। स्कूल के पास पर्याप्त जमीन और अपना बिल्डिंग नहीं उन्होंने कहा कि जिले में कई +2 विद्यालय भूमि और भवन की समस्या से जूझ रहे हैं। सरकार को तत्काल ऐसे विद्यालयों के लिए पर्याप्त भूमि और स्थायी भवन की व्यवस्था करनी चाहिए। अभिभावक नंदलाल ठाकुर ने कहा कि देकुली में +2 विद्यालय होने के बावजूद उसके पास पर्याप्त भूमि और अपना समुचित भवन नहीं है। इससे छात्र-छात्राओं को पठन-पाठन में परेशानी होती है। उन्होंने कहा कि सरकार शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने का दावा करती है, लेकिन विद्यालयों में जरूरी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध नहीं कराई जा रही हैं। आंदोलन को और तेज करने की चेतावनी आइसा नेता गोपाल कुमार ने कहा कि शिक्षा हर बच्चे का अधिकार है। विद्यालयों में भूमि, भवन, शिक्षक और अन्य मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की जिम्मेदारी है। देकुली +2 विद्यालय की समस्याओं का तत्काल समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा। वहीं आरवाईए नेता हरिश्चंद्र पासवान ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र भूमि और भवन की व्यवस्था नहीं की गई तो छात्र, अभिभावक और स्थानीय लोग जिलाधिकारी का घेराव करेंगे। उन्होंने चरणबद्ध आंदोलन शुरू करने की भी घोषणा की। धरना में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं, युवा, अभिभावक और स्थानीय लोग शामिल हुए। कार्यक्रम के बाद जिलाधिकारी के नाम ज्ञापन भेजा गया। ज्ञापन की प्रतिलिपि प्रखंड विकास पदाधिकारी और प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को भी दी गई। बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग अभियान के तहत बहादुरपुर प्रखंड के पिरड़ी, मनियारी और बसंतपुर, हायाघाट प्रखंड के आनंदपुर, सिंहवाड़ा प्रखंड के विरदीपुर और सढ़वारा तथा बहेड़ी प्रखंड के भांगही स्थित +2 विद्यालयों में भी कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन कार्यक्रमों में भी विद्यालयों में भूमि, भवन और बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग उठाई गई।

