खगड़िया के बहादुरपुर थाना क्षेत्र के बड़ी सिमराहा गांव में युवक सौरभ कुमार की चाकू मारकर हत्या के मामले में पुलिस ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई की। पुलिस ने मामले में चार नामजद आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं, FIR में नामजद एक नाबालिग को भी हिरासत में लिया गया है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। 1 सितंबर को हुई थी युवक की हत्या पुलिस के अनुसार, 1 सितंबर 2026 को बड़ी सिमराहा गांव में सौरभ कुमार की चाकू मारकर हत्या की सूचना मिली थी। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर बहादुरपुर थानाध्यक्ष राजीव कुमार के नेतृत्व में विशेष छापेमारी टीम गठित की गई। टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए चार नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। मृतक की पहचान बड़ी सिमराहा निवासी स्व. मुक्ति प्रसाद यादव के पुत्र सौरभ कुमार के रूप में हुई है। घटना को लेकर शिकायतकर्ता के लिखित आवेदन पर बहादुरपुर थाने में FIR नंबर 55/26, दिनांक 2 सितंबर 2026 दर्ज की गई। प्राथमिकी में कुल आठ लोगों को नामजद किया गया है। चार आरोपी गिरफ्तार, एक नाबालिग हिरासत में पुलिस ने बड़ी सिमराहा निवासी रणवीर कुमार (पिता-रामचंद्र सदा), राधेश्याम कुमार (पिता-ज्ञानी सदा), रूबी देवी (पति-राम सज्जन सदा) और सीमा देवी (पति-ज्ञानी सदा) को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा FIR में नामजद एक नाबालिग को भी हिरासत में लिया गया है। मामले में बीएनएस की धारा 103(1), 61(2) और 3(5) के तहत कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार आरोपियों को लेकर पुलिस आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी कर रही है। FSL टीम ने घटनास्थल से जुटाए वैज्ञानिक साक्ष्य हत्या की सूचना के बाद एफएसएल टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। टीम ने वैज्ञानिक तरीके से विभिन्न साक्ष्य जुटाए और उन्हें जांच के लिए सुरक्षित रखा। पुलिस मामले की जांच में इन वैज्ञानिक साक्ष्यों की भी मदद ले रही है। बाकी आरोपियों की तलाश में छापेमारी जारी बहादुरपुर थानाध्यक्ष राजीव कुमार ने बताया कि घटना में नामजद अन्य आरोपी अभी फरार हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। छापेमारी टीम में बहादुरपुर थानाध्यक्ष सह पुलिस अवर निरीक्षक राजीव कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक राजेश्वर प्रसाद गुप्ता और सशस्त्र बल के जवान शामिल थे। खगड़िया के बहादुरपुर थाना क्षेत्र के बड़ी सिमराहा गांव में युवक सौरभ कुमार की चाकू मारकर हत्या के मामले में पुलिस ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई की। पुलिस ने मामले में चार नामजद आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं, FIR में नामजद एक नाबालिग को भी हिरासत में लिया गया है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। 1 सितंबर को हुई थी युवक की हत्या पुलिस के अनुसार, 1 सितंबर 2026 को बड़ी सिमराहा गांव में सौरभ कुमार की चाकू मारकर हत्या की सूचना मिली थी। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर बहादुरपुर थानाध्यक्ष राजीव कुमार के नेतृत्व में विशेष छापेमारी टीम गठित की गई। टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए चार नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। मृतक की पहचान बड़ी सिमराहा निवासी स्व. मुक्ति प्रसाद यादव के पुत्र सौरभ कुमार के रूप में हुई है। घटना को लेकर शिकायतकर्ता के लिखित आवेदन पर बहादुरपुर थाने में FIR नंबर 55/26, दिनांक 2 सितंबर 2026 दर्ज की गई। प्राथमिकी में कुल आठ लोगों को नामजद किया गया है। चार आरोपी गिरफ्तार, एक नाबालिग हिरासत में पुलिस ने बड़ी सिमराहा निवासी रणवीर कुमार (पिता-रामचंद्र सदा), राधेश्याम कुमार (पिता-ज्ञानी सदा), रूबी देवी (पति-राम सज्जन सदा) और सीमा देवी (पति-ज्ञानी सदा) को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा FIR में नामजद एक नाबालिग को भी हिरासत में लिया गया है। मामले में बीएनएस की धारा 103(1), 61(2) और 3(5) के तहत कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार आरोपियों को लेकर पुलिस आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी कर रही है। FSL टीम ने घटनास्थल से जुटाए वैज्ञानिक साक्ष्य हत्या की सूचना के बाद एफएसएल टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। टीम ने वैज्ञानिक तरीके से विभिन्न साक्ष्य जुटाए और उन्हें जांच के लिए सुरक्षित रखा। पुलिस मामले की जांच में इन वैज्ञानिक साक्ष्यों की भी मदद ले रही है। बाकी आरोपियों की तलाश में छापेमारी जारी बहादुरपुर थानाध्यक्ष राजीव कुमार ने बताया कि घटना में नामजद अन्य आरोपी अभी फरार हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। छापेमारी टीम में बहादुरपुर थानाध्यक्ष सह पुलिस अवर निरीक्षक राजीव कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक राजेश्वर प्रसाद गुप्ता और सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।

