Asian Games 2026: लिटन दास कप्तान, शांतो की वापसी; बांग्लादेश ने किया 15 सदस्यीय टीम का ऐलान

Asian Games 2026: लिटन दास कप्तान, शांतो की वापसी; बांग्लादेश ने किया 15 सदस्यीय टीम का ऐलान

Bangladesh Asian Games Squad 2026: एशियन गेम्स 2026 को लेकर बांग्लादेश ने बड़ा ऐलान किया है। बीसीबी ने 19 सितंबर से शुरू होने वाले क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए टीम के लिए 15 सदस्यीय टीम का घोषणा कर दी है। टीम में कई अनुभवी खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। खास बात यह है कि लिटन दास को टीम की कमान सौंपी गई है। वहीं, नजमुल हुसैन शांतो की भी टीम में वापसी हुई है।

लिटन दास संभालेंगे टीम की कमान

लिटन दास कप्तानी की जिम्मेदारी संभालेंगे। नजमुल हुसैन शांतो भी टीम का हिस्सा हैं। इसके अलावा तंजीद हसन, परवेज हुसैन इमोन, तौहीद हृदॉय और रिशाद हुसैन जैसे खिलाड़ियों को भी जगह मिली है।

बता दें बांग्लादेश ने हाल ही में जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन मैचों की T20I सीरीज 2-1 से जीती थी। टीम के कई खिलाड़ी उस सीरीज में भी नजर आए थे।

पिछले एशियन गेम्स में जीता था ब्रॉन्ज मेडल

बांग्लादेश की नजर इस बार भी पदक पर होगी। टीम ने पिछले एशियन गेम्स में ब्रॉन्ज मेडल जीता था। भारत ने गोल्ड और श्रीलंका ने सिल्वर मेडल हासिल किया था। 2026 के टूर्नामेंट में भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका और अफगानिस्तान को सीधे जगह मिली है। मेजबान जापान भी सीधे क्वालिफाई कर चुका है। वहीं नेपाल, मलेशिया, हांगकांग, चीन और ओमान ने क्वालिफाइंग टूर्नामेंट के जरिए जगह बनाई है।

यहां देखें बांग्लादेश की 15 सदस्यीय टीम

बता दें बांग्लादेश की 15 सदस्यीय टीम में लिटन दास, तंजीद हसन, परवेज हुसैन इमोन, मोहम्मद सैफ हसन, नजमुल हुसैन शांतो, तौहीद हृदॉय, मुसद्दक हुसैन सैकत, यासिर अली चौधरी, रिशाद हुसैन, महेदी हसन, नसुम अहमद, शैफ़ उद्दीन, शोरीफुल इस्लाम, मुस्तफ़िज़ुर रहमान और हसन महमूद शामिल हैं।

503 खिलाड़ी जाएंगे एशियन गेम्स

वहीं एशियन गेम्स 2026 के लिए भारत का फाइनल टीम तैयार है। खेल मंत्रालय ने 503 खिलाड़ियों को मंजूरी दी है। इनके साथ 246 अधिकारी और सपोर्ट स्टाफ भी जापान जाएंगे। भारतीय दल में कुल 768 सदस्य होंगे।

बता दें एशियन गेम्स की शुरुआत 19 सितंबर से आइची-नागोया में होगी। इस बार भारत 36 खेलों में हिस्सा लेगा। दल में 269 पुरुष और 234 महिला खिलाड़ी शामिल हैं। भारत पहली बार सर्फिंग में भी उतरेगा।

पीवी सिंधू, मीराबाई चानू और मनु भाकर से पदक की उम्मीद है। क्रिकेट टीम की कमान श्रेयस अय्यर संभालेंगे। 15 साल के वैभव सूर्यवंशी पर भी नजर रहेगी।

पदकों की संख्या बढ़ाने पर नजर

भारत ने 2022 एशियन गेम्स में 106 पदक जीते थे। इनमें 28 गोल्ड शामिल थे। इस बार भारतीय खिलाड़ी अपना रिकॉर्ड बेहतर करना चाहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *