Raza Murad Share Govinda And Neelam Kothari Photo: गोविंदा और नीलम कोठारी एक बार फिर सुर्खियों में आ गए हैं। एक समय था जब दोनों के बीच अफेयर की खबरों ने इंडस्ट्री में खूब चर्चा बटोरी थीं। अब दिग्गज अभिनेता रजा मुराद ने अपने फैंस को 80 के दशक के उसी दौर की याद ताजा करवा दी है। उन्होंने गोविंदा और नीलम की एक फोटो शेयर की है। जो एक्शन-ड्रामा फिल्म ‘फर्ज की जंग’ के मुहूर्त की है। लोग इसे बेहद पसंद कर रहे हैं और कमेंट भी कर रहे हैं।
रजा मुराद ने की गोविंदा और नीलम की फोटो शेयर
रजा मुराद ने अपने ऑफिशियस इंस्टाग्राम पर गोविंदा और नीलम की ब्लैक एंड व्हाइट थ्रोबैक तस्वीर शेयर करते पुरानी यादों को ताजा किया और एक दिलचस्प बात का खुलासा भी किया। उन्होंने बताया कि इस फिल्म के मुहूर्त के समय मोशन पिक्चर क्लैप (ताली) खुद उन्होंने ही दी थी।
रजा मुराज ने पोस्ट में लिखा, “1989 की फिल्म ‘फर्ज की जंग’ के मुहूर्त की एक ऐतिहासिक झलक। मैंने ही फिल्म के पहले शॉट के लिए ताली (क्लैप) दी थी। फ्रेम में गोविंदा और नीलम कैमरे के सामने स्माइल कर रहे हैं, जबकि निर्देशक आर. पी. स्वामी भी साथ खड़े हैं।”
गोविंदा और नीलम की जोड़ी को पसंद करते थे लोग
आर. पी. स्वामी द्वारा निर्देशित फिल्म ‘फर्ज की जंग’ में गोविंदा ने ‘विशाल’, नीलम ने ‘कविता’ और रजा मुराद ने ‘इंस्पेक्टर गिल’ की यादगार भूमिका निभाई थी। शशि कपूर और अमरीश पुरी जैसे दिग्गजों से सजी इस फिल्म में बप्पी लाहिड़ी का भी शानदार म्यूजिक था। जो फैंस को बेहद पसंद भी आया था।
यह थ्रोबैक तस्वीर 1980 के दशक में गोविंदा और नीलम की सुपरहिट जोड़ी की याद दिलाती है। दोनों ने ‘इल्जाम’, ‘लव 86’, ‘खुदगर्ज’, ‘सिंदूर’, ‘ताकतवर’, ‘घराना’ और ‘बिल्लू बादशाह’ जैसी कई हिट फिल्मों में साथ काम किया। ‘खुदगर्ज’ का गाना “आप के आ जाने से” और ‘इल्जाम’ का “पहले पहले प्यार की” आज भी लोगों की ज़ुबान पर है। नीलम ने भी एक बार याद करते हुए बताया था कि डांस स्टेप्स को लेकर दोनों में अक्सर मुकाबला होता था।
रजा मुराद ने इंडस्ट्री को दी शानदार फिल्में
गोविंदा ने शुरुआती दिनों में नीलम के प्रति अपने आकर्षण की बात भी स्वीकार की थी, हालांकि नीलम ने हमेशा इसे केवल एक अच्छी दोस्ती ही माना। वहीं बात करें रजा मुराद की, तो उन्होंने अपने करियर में ‘नमक हराम’, ‘प्रेम रोग’, ‘राम तेरी गंगा मैली’, ‘राम लखन’, ‘त्रिदेव’, ‘आंखें’, ‘मोहरा’, ‘गुप्त’ और ‘जोधा अकबर’ जैसी दर्जनों ऑल-टाइम सुपरहिट फिल्मों में अपनी कड़क आवाज और बेहतरीन एक्टिंग से अपनी एक अलग पहचान बनाई है।

