सांप काटने से 11 साल के बच्चे की मौत:सुपौल में खाना खाकर गया था सोने; नींद में जीव के डंसने का हुआ एहसास

सांप काटने से 11 साल के बच्चे की मौत:सुपौल में खाना खाकर गया था सोने; नींद में जीव के डंसने का हुआ एहसास

सुपौल में सांप काटने से 11 साल के बच्चे की मौत हो गई। घटना किशनपुर थाना क्षेत्र के मेहासीमर गांव की है। मृतक की पहचान मेहासीमर गांव के वार्ड संख्या-7 निवासी सिकंदर दास के बेटे रोहित कुमार (11) के रूप में हुई है। घटना के बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई। वहीं, गांव में भी शोक का माहौल है। रोहित रात खाना खाने के बाद अपने घर में सो गया था। देर रात करीब 2 बजे उसे किसी जीव के काटने का एहसास हुआ। इसके बाद उसने आवाज लगाकर अपने पिता को बुलाया। परिजन जब उसके पास पहुंचे तो उसकी हालत बिगड़ने लगी थी। परिजनों ने तत्काल उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन उसकी स्थिति लगातार गंभीर होती चली गई। कुछ ही देर बाद उसकी मौत हो गई। बच्चे की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। माता-पिता और अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय स्तर पर प्रशासन को सूचना दी गई। आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल सुपौल भेजा। यहां चिकित्सकों की निगरानी में शव का पोस्टमार्टम कराया गया। 11 साल के बच्चे की मौत से गांव में मातम रोहित की मौत से मेहासीमर गांव में मातम पसरा है। ग्रामीणों के अनुसार बरसात के मौसम में ग्रामीण इलाकों में सांप निकलने की घटनाएं बढ़ जाती हैं। ऐसे में घर में सोने से पहले आसपास के स्थानों की जांच करने और विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। सर्पदंश की आशंका होने पर समय गंवाए बिना पीड़ित को तत्काल नजदीकी अस्पताल ले जाना चाहिए, ताकि समय पर उपचार मिल सके। महज 11 वर्ष की उम्र में रोहित की मौत से परिवार और ग्रामीणों में गहरा दुख है। इधर, गुरुवार सुबह किशनपुर थानाध्यक्ष ज्ञान रंजन कुमार ने बताया कि पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया है। सुपौल में सांप काटने से 11 साल के बच्चे की मौत हो गई। घटना किशनपुर थाना क्षेत्र के मेहासीमर गांव की है। मृतक की पहचान मेहासीमर गांव के वार्ड संख्या-7 निवासी सिकंदर दास के बेटे रोहित कुमार (11) के रूप में हुई है। घटना के बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई। वहीं, गांव में भी शोक का माहौल है। रोहित रात खाना खाने के बाद अपने घर में सो गया था। देर रात करीब 2 बजे उसे किसी जीव के काटने का एहसास हुआ। इसके बाद उसने आवाज लगाकर अपने पिता को बुलाया। परिजन जब उसके पास पहुंचे तो उसकी हालत बिगड़ने लगी थी। परिजनों ने तत्काल उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन उसकी स्थिति लगातार गंभीर होती चली गई। कुछ ही देर बाद उसकी मौत हो गई। बच्चे की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। माता-पिता और अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय स्तर पर प्रशासन को सूचना दी गई। आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल सुपौल भेजा। यहां चिकित्सकों की निगरानी में शव का पोस्टमार्टम कराया गया। 11 साल के बच्चे की मौत से गांव में मातम रोहित की मौत से मेहासीमर गांव में मातम पसरा है। ग्रामीणों के अनुसार बरसात के मौसम में ग्रामीण इलाकों में सांप निकलने की घटनाएं बढ़ जाती हैं। ऐसे में घर में सोने से पहले आसपास के स्थानों की जांच करने और विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। सर्पदंश की आशंका होने पर समय गंवाए बिना पीड़ित को तत्काल नजदीकी अस्पताल ले जाना चाहिए, ताकि समय पर उपचार मिल सके। महज 11 वर्ष की उम्र में रोहित की मौत से परिवार और ग्रामीणों में गहरा दुख है। इधर, गुरुवार सुबह किशनपुर थानाध्यक्ष ज्ञान रंजन कुमार ने बताया कि पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *