अलीगंज के सेक्टर-जे में लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) की कार्रवाई के बाद सील की गई एक प्रॉपर्टी को दोबारा खोलने का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक महिला और उसके साथ मौजूद लोगों ने रात के अंधेरे में एलडीए की सील खोलकर दुकान को फिर से चालू कर दिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। एलडीए ने सील की थी दुकान बताया जा रहा है कि एलडीए ने नियमों के उल्लंघन के चलते प्रॉपर्टी को सील किया था। इसके बावजूद सील लगी संपत्ति को खोलकर वहां दोबारा कारोबार शुरू करने का आरोप है। वायरल वीडियो में सील की गई संपत्ति को खोलते हुए कुछ लोग नजर आ रहे हैं। रात में खोली गई सील मामला अलीगंज के सेक्टर-जे का बताया जा रहा है। आरोप है कि दिन में एलडीए की कार्रवाई के बाद रात में मौके पर पहुंचकर सील खोल दी गई। इसके बाद मेवा वाला नाम से संचालित दुकान को दोबारा खोलने की बात सामने आई है। कार्रवाई पर उठे सवाल एलडीए की ओर से किसी संपत्ति को सील किए जाने के बाद उसे बिना अनुमति खोलना प्राधिकरण के आदेश की अवहेलना माना जाता है। ऐसे में सील तोड़कर दुकान दोबारा खोलने के मामले ने एलडीए की कार्रवाई और निगरानी व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

