गोरखपुर समेत पूर्वांचल की कई ट्रेनें 20 सितंबर से 5 अक्टूबर तक प्रभावित रहेंगी। बिहार के दानापुर मंडल में राजेंद्र पुल, हाथीद जंक्शन और रामपुर डुमरा स्टेशनों पर रेलवे के तकनीकी काम चालू होगा। इसके साथ साथ दिनकर ग्राम सिमरिया-बरौनी के बीच नई दोहरी लाइन और पुल निर्माण के चलते 20 सितंबर से 5 अक्टूबर तक कई ट्रेनों को रद्द किया गया है, जबकि कई ट्रेनें बदले हुए मार्ग से चलाई जाएंगी। रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले अपनी ट्रेन का स्टेटस जरूर जांच लें। गोरखपुर की इन ट्रेनों पर सबसे ज्यादा असर गोरखपुर से चलने वाली कई महत्वपूर्ण ट्रेनें इस दौरान प्रभावित रहेंगी।
इसके अलावा आसनसोल-गोरखपुर और रांची-गोरखपुर एक्सप्रेस भी तय तारीखों पर नहीं चलेंगी। इन ट्रेनों का बदलेगा रास्ता कई लंबी दूरी की ट्रेनों को वैकल्पिक मार्ग से चलाया जाएगा।
कई अन्य प्रमुख ट्रेनें भी रहेंगी प्रभावित रेलवे के अनुसार गाजीपुर सिटी-कोलकाता एक्सप्रेस, मऊ-कोलकाता स्पेशल, लालकुआं-कोलकाता स्पेशल, सियालदह-बलिया एक्सप्रेस, टाटानगर-थावे एक्सप्रेस, हावड़ा-प्रयागराज रामबाग एक्सप्रेस, हावड़ा-काठगोदाम एक्सप्रेस और जम्मूतवी-भागलपुर एक्सप्रेस समेत कई अन्य ट्रेनों का संचालन भी रद्द या परिवर्तित मार्ग से होगा। जानिए क्यों हुआ बदलाव रेलवे के अनुसार यह बदलाव दानापुर मंडल में प्री-नॉन इंटरलॉकिंग और नॉन इंटरलॉकिंग कार्य, राजेंद्र पुल क्षेत्र में तकनीकी सुधार और दिनकर ग्राम सिमरिया-बरौनी के बीच दोहरी रेल लाइन के साथ नए पुल के निर्माण के कारण किया गया है। इन कार्यों के पूरा होने के बाद इस रूट पर ट्रेनों का संचालन और अधिक सुरक्षित व सुगम होने की उम्मीद है। यात्रा से पहले ट्रेन का स्टेटस जरूर देखें रेलवे ने यात्रियों से सलाह दी है कि वे स्टेशन पहुंचने से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति जरूर जांच लें। जिन ट्रेनों का मार्ग बदला गया है, उनके यात्रियों को यात्रा समय और रूट में बदलाव का ध्यान रखने की भी सलाह दी गई है।

