सीवान में चर्चित शराब माफिया रत्नेश्वर कुमार उर्फ रिंकू पांडेय की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ती नजर आ रही हैं। चोरी के पुराने मामले में न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंट के आधार पर बुधवार को पुलिस ने महादेवा थाना क्षेत्र स्थित उसके मकान पर गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की। इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिस पदाधिकारी और जवान मौके पर मौजूद रहे। हालांकि, पुलिस के पहुंचने से पहले ही रिंकू पांडेय घर से गायब मिला। असांव थाना प्रभारी संतोष कुमार ने बताया कि न्यायिक मजिस्ट्रेट सेकेंड क्लास की अदालत से चोरी के एक पुराने मामले में रत्नेश्वर कुमार उर्फ रिंकू पांडेय के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया गया था। इसके अलावा आंदर थाना क्षेत्र से जुड़े एक अन्य मामले में भी न्यायिक मजिस्ट्रेट फर्स्ट क्लास की अदालत से उसके खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी होने की जानकारी पुलिस को मिली है। छह थानों की पुलिस ने की छापेमारी दोनों वारंट के आधार पर वरीय अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस टीम ने रिंकू पांडेय की गिरफ्तारी के लिए उसके महादेवा स्थित आवास पर दबिश दी। कार्रवाई में असांव, आंदर, महादेवा, सराय ओपी, नगर और मुफ्फसिल थाना के थाना प्रभारी समेत बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी और जवान शामिल रहे। घर पर नहीं मिला रिंकू, परिजनों को दी चेतावनी पुलिस टीम जब उसके घर पहुंची तो रिंकू पांडेय वहां मौजूद नहीं था। इसके बाद पुलिस ने परिवार के अन्य सदस्यों को न्यायालय से जारी दोनों वारंट की जानकारी दी। साथ ही निर्धारित कानूनी प्रक्रिया के तहत जल्द न्यायालय में उपस्थित होने की चेतावनी दी गई। शराब के अवैध कारोबार को लेकर रहा है चर्चा में रिंकू पांडेय मूल रूप से असांव थाना क्षेत्र के पंचबेनिया का रहने वाला है। उसका नाम सीवान में शराब से जुड़े मामलों को लेकर पहले भी पुलिस कार्रवाई और चर्चाओं में रहा है। महादेवा स्थित उसके घर पर अचानक बड़ी संख्या में पुलिस बल पहुंचने से इलाके में भी हलचल मच गई। पुराने मामलों में पुलिस ने बढ़ाया दबाव बुधवार की कार्रवाई से स्पष्ट है कि पुराने मामलों में जारी गैर-जमानती वारंट को लेकर पुलिस अब रिंकू पांडेय की गिरफ्तारी के लिए दबाव बढ़ा रही है। फिलहाल वह पुलिस की गिरफ्त से बाहर है और उसकी तलाश जारी है। सीवान में चर्चित शराब माफिया रत्नेश्वर कुमार उर्फ रिंकू पांडेय की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ती नजर आ रही हैं। चोरी के पुराने मामले में न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंट के आधार पर बुधवार को पुलिस ने महादेवा थाना क्षेत्र स्थित उसके मकान पर गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की। इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिस पदाधिकारी और जवान मौके पर मौजूद रहे। हालांकि, पुलिस के पहुंचने से पहले ही रिंकू पांडेय घर से गायब मिला। असांव थाना प्रभारी संतोष कुमार ने बताया कि न्यायिक मजिस्ट्रेट सेकेंड क्लास की अदालत से चोरी के एक पुराने मामले में रत्नेश्वर कुमार उर्फ रिंकू पांडेय के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया गया था। इसके अलावा आंदर थाना क्षेत्र से जुड़े एक अन्य मामले में भी न्यायिक मजिस्ट्रेट फर्स्ट क्लास की अदालत से उसके खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी होने की जानकारी पुलिस को मिली है। छह थानों की पुलिस ने की छापेमारी दोनों वारंट के आधार पर वरीय अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस टीम ने रिंकू पांडेय की गिरफ्तारी के लिए उसके महादेवा स्थित आवास पर दबिश दी। कार्रवाई में असांव, आंदर, महादेवा, सराय ओपी, नगर और मुफ्फसिल थाना के थाना प्रभारी समेत बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी और जवान शामिल रहे। घर पर नहीं मिला रिंकू, परिजनों को दी चेतावनी पुलिस टीम जब उसके घर पहुंची तो रिंकू पांडेय वहां मौजूद नहीं था। इसके बाद पुलिस ने परिवार के अन्य सदस्यों को न्यायालय से जारी दोनों वारंट की जानकारी दी। साथ ही निर्धारित कानूनी प्रक्रिया के तहत जल्द न्यायालय में उपस्थित होने की चेतावनी दी गई। शराब के अवैध कारोबार को लेकर रहा है चर्चा में रिंकू पांडेय मूल रूप से असांव थाना क्षेत्र के पंचबेनिया का रहने वाला है। उसका नाम सीवान में शराब से जुड़े मामलों को लेकर पहले भी पुलिस कार्रवाई और चर्चाओं में रहा है। महादेवा स्थित उसके घर पर अचानक बड़ी संख्या में पुलिस बल पहुंचने से इलाके में भी हलचल मच गई। पुराने मामलों में पुलिस ने बढ़ाया दबाव बुधवार की कार्रवाई से स्पष्ट है कि पुराने मामलों में जारी गैर-जमानती वारंट को लेकर पुलिस अब रिंकू पांडेय की गिरफ्तारी के लिए दबाव बढ़ा रही है। फिलहाल वह पुलिस की गिरफ्त से बाहर है और उसकी तलाश जारी है।

