80 की स्पीड में टकराईं बसें, ड्राइवर की मौत:स्टीयरिंग में 20 मिनट फंसी रही लाश, हादसे में 35 पैसेंजर घायल

80 की स्पीड में टकराईं बसें, ड्राइवर की मौत:स्टीयरिंग में 20 मिनट फंसी रही लाश, हादसे में 35 पैसेंजर घायल

मुजफ्फरपुर में बुधवार को 80 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार में 2 यात्री बस में आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में गिरिजा ट्रैवल्स के ड्राइवर अजीत शर्मा उर्फ अजीत कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। करीब 20 मिनट तक स्टीयरिंग में उनकी लाश फंसी रही। इसके अलावा दोनों बसों में सवार करीब 35 पैसेंजर घायल हुए हैं। बताया जा रहा कि गिरिजा ट्रैवल्स सीतामढ़ी से मुजफ्फरपुर की ओर जा रही थी, जबकि सरोवर बस मुजफ्फरपुर से सीतामढ़ी की तरफ जा रही थी। इसी दौरान एनएच-22 पर बेदौल टोला, गोपालपुर के पास हादसा हो गया। बस के क्षतिग्रस्त हिस्से को काटकर शव को निकाला टक्कर इतनी तेज थी कि गिरिजा ट्रैवल्स बस का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। बस चालक अजीत गंभीर रूप से घायल होकर गाड़ी में फंस गया। हादसे में उसके दोनों पैर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए और अधिक खून बहने से मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद जेसीबी और कटर मशीन की मदद से बस के क्षतिग्रस्त हिस्से को काटकर चालक के शव को बाहर निकाला गया, फिर पोस्टमॉर्टम के लिए एसकेएमसीएच भेजा गया है। 15 लोगों को पास के पीएचसी ले जाया गया घायल करीब 15 लोगों को स्थानीय पीएचसी में प्राथमिक इलाज के लिए ले जाया गया। बाकी के गंभीर रूप से जख्मी यात्रियों को एसकेएमसीएच ले जाया गया। घायलों में सीतामढ़ी के रहने वाले रंजीत साहनी, मुजफ्फरपुर के रहने वाली रेखा देवी और सीतामढ़ी निवासी कामेश्वर राम हैं। अन्य घायलों की पहचान अभी की जा रही है। मुजफ्फरपुर में बुधवार को 80 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार में 2 यात्री बस में आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में गिरिजा ट्रैवल्स के ड्राइवर अजीत शर्मा उर्फ अजीत कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। करीब 20 मिनट तक स्टीयरिंग में उनकी लाश फंसी रही। इसके अलावा दोनों बसों में सवार करीब 35 पैसेंजर घायल हुए हैं। बताया जा रहा कि गिरिजा ट्रैवल्स सीतामढ़ी से मुजफ्फरपुर की ओर जा रही थी, जबकि सरोवर बस मुजफ्फरपुर से सीतामढ़ी की तरफ जा रही थी। इसी दौरान एनएच-22 पर बेदौल टोला, गोपालपुर के पास हादसा हो गया। बस के क्षतिग्रस्त हिस्से को काटकर शव को निकाला टक्कर इतनी तेज थी कि गिरिजा ट्रैवल्स बस का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। बस चालक अजीत गंभीर रूप से घायल होकर गाड़ी में फंस गया। हादसे में उसके दोनों पैर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए और अधिक खून बहने से मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद जेसीबी और कटर मशीन की मदद से बस के क्षतिग्रस्त हिस्से को काटकर चालक के शव को बाहर निकाला गया, फिर पोस्टमॉर्टम के लिए एसकेएमसीएच भेजा गया है। 15 लोगों को पास के पीएचसी ले जाया गया घायल करीब 15 लोगों को स्थानीय पीएचसी में प्राथमिक इलाज के लिए ले जाया गया। बाकी के गंभीर रूप से जख्मी यात्रियों को एसकेएमसीएच ले जाया गया। घायलों में सीतामढ़ी के रहने वाले रंजीत साहनी, मुजफ्फरपुर के रहने वाली रेखा देवी और सीतामढ़ी निवासी कामेश्वर राम हैं। अन्य घायलों की पहचान अभी की जा रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *