किशनगंज में दहेज के लिए पत्नी को घर से निकाला:पति ने की दूसरी शादी; 5 लाख और फोर व्हीलर की मांग का दावा

किशनगंज में दहेज के लिए पत्नी को घर से निकाला:पति ने की दूसरी शादी; 5 लाख और फोर व्हीलर की मांग का दावा

किशनगंज में एक पति पर दहेज के लिए अपनी पहली पत्नी को घर से निकालने और फिर दूसरी शादी करने का आरोप लगा है। खाड़ी बस्ती की रहने वाली 21 वर्षीय जहानारा खातून ने टाउन थाना में मामले की शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है। जहानारा ने बताया कि दो साल पहले उसकी शादी पश्चिम बंगाल के चाकुलिया थाना क्षेत्र के जामिरा गांडाल निवासी मोहम्मद मुस्लिम से हुई थी। दोनों का एक साल का बेटा भी है। जहानारा का आरोप है कि पिछले छह महीने से पति और ससुराल वाले दहेज में पांच लाख रुपये और एक चार पहिया वाहन की मांग कर रहे थे। मांग पूरी नहीं होने पर उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जाने लगा। दहेज नहीं मिला तो 2 अप्रैल को घर से निकाला जहानारा के मुताबिक, दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर ससुराल वालों ने 2 अप्रैल को उसे घर से निकाल दिया। इसके बाद वह अपने मायके में रहने लगी। इसी दौरान 17 अगस्त को उसे इस्लामपुर व्यवहार न्यायालय से एक नोटिस मिला। नोटिस से उसे पता चला कि उसके पति ने विदागरी (तलाक) से जुड़ा मामला दर्ज कराया है। पंचायत के बाद ससुराल लौटी, पति की दूसरी शादी का पता चला जहानारा ने बताया कि स्थानीय पंचायत के बाद 25 अगस्त को ससुराल वाले उसे वापस ले गए। वहां पहुंचने पर उसे पता चला कि उसके पति ने चाकुलिया थाना क्षेत्र के वैरान गांव की साईमा खातून से दूसरी शादी कर ली है। विरोध करने पर जान से मारने की कोशिश का आरोप जहानारा का आरोप है कि दूसरी शादी का विरोध करने पर पति और ससुराल वालों ने उसे जान से मारने की कोशिश की। हालांकि, वह किसी तरह वहां से बचकर अपने मायके लौट आई। पति पर सोने-चांदी के गहने ले जाने का भी आरोप जहानारा ने यह भी आरोप लगाया कि 29 अगस्त को उसका पति उसके मायके आया था। अगली सुबह वह घर से गायब मिला। इसके बाद परिवार ने अलमारी की जांच की तो उसमें रखे करीब सात भरी सोने और 50 भरी चांदी के गहने भी गायब मिले। जहानारा का आरोप है कि उसका पति ही गहने लेकर फरार हुआ है। पुलिस ने दर्ज की शिकायत, जांच के बाद होगी कार्रवाई टाउन थाना पुलिस ने जहानारा की शिकायत दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि जांच पूरी होने के बाद मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। किशनगंज में एक पति पर दहेज के लिए अपनी पहली पत्नी को घर से निकालने और फिर दूसरी शादी करने का आरोप लगा है। खाड़ी बस्ती की रहने वाली 21 वर्षीय जहानारा खातून ने टाउन थाना में मामले की शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है। जहानारा ने बताया कि दो साल पहले उसकी शादी पश्चिम बंगाल के चाकुलिया थाना क्षेत्र के जामिरा गांडाल निवासी मोहम्मद मुस्लिम से हुई थी। दोनों का एक साल का बेटा भी है। जहानारा का आरोप है कि पिछले छह महीने से पति और ससुराल वाले दहेज में पांच लाख रुपये और एक चार पहिया वाहन की मांग कर रहे थे। मांग पूरी नहीं होने पर उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जाने लगा। दहेज नहीं मिला तो 2 अप्रैल को घर से निकाला जहानारा के मुताबिक, दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर ससुराल वालों ने 2 अप्रैल को उसे घर से निकाल दिया। इसके बाद वह अपने मायके में रहने लगी। इसी दौरान 17 अगस्त को उसे इस्लामपुर व्यवहार न्यायालय से एक नोटिस मिला। नोटिस से उसे पता चला कि उसके पति ने विदागरी (तलाक) से जुड़ा मामला दर्ज कराया है। पंचायत के बाद ससुराल लौटी, पति की दूसरी शादी का पता चला जहानारा ने बताया कि स्थानीय पंचायत के बाद 25 अगस्त को ससुराल वाले उसे वापस ले गए। वहां पहुंचने पर उसे पता चला कि उसके पति ने चाकुलिया थाना क्षेत्र के वैरान गांव की साईमा खातून से दूसरी शादी कर ली है। विरोध करने पर जान से मारने की कोशिश का आरोप जहानारा का आरोप है कि दूसरी शादी का विरोध करने पर पति और ससुराल वालों ने उसे जान से मारने की कोशिश की। हालांकि, वह किसी तरह वहां से बचकर अपने मायके लौट आई। पति पर सोने-चांदी के गहने ले जाने का भी आरोप जहानारा ने यह भी आरोप लगाया कि 29 अगस्त को उसका पति उसके मायके आया था। अगली सुबह वह घर से गायब मिला। इसके बाद परिवार ने अलमारी की जांच की तो उसमें रखे करीब सात भरी सोने और 50 भरी चांदी के गहने भी गायब मिले। जहानारा का आरोप है कि उसका पति ही गहने लेकर फरार हुआ है। पुलिस ने दर्ज की शिकायत, जांच के बाद होगी कार्रवाई टाउन थाना पुलिस ने जहानारा की शिकायत दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि जांच पूरी होने के बाद मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *