पावटा पालिका के वार्ड 32 से भाजपा प्रत्याशी लापता:बेटे ने प्रागपुरा थाने में दर्ज कराई गुमशुदगी, कल दोपहर 3 बजे घर से निकले थे

पावटा पालिका के वार्ड 32 से भाजपा प्रत्याशी लापता:बेटे ने प्रागपुरा थाने में दर्ज कराई गुमशुदगी, कल दोपहर 3 बजे घर से निकले थे

कोटपूतली-बहरोड़ जिले की प्रागपुरा नगर पालिका के वार्ड नंबर 32 से भाजपा प्रत्याशी बुधराम गढ़वाल 1 सितंबर से लापता है। वे दोपहर करीब 3 बजे घर से निकले थे। बेटे राहुल चौधरी ने गुमशुदगी को लेकर प्रागपुरा थाने में शिकायत दी है। बेटे ने बताया-आसपास के क्षेत्र, रिश्तेदारों और परिचितों के यहां तलाश की, लेकिन पिता का कोई सुराग नहीं मिला। उनका मोबाइल भी बंद है। डीएसपी उमेश निठारवाल ने मामले पर कहा-भांकरी निवासी राहुल ने गुमशुदगी दर्ज करवाई है। फिलहाल टीम गठित कर सर्च अभियान चलाया जा रहा हैं। आसपास लगे CCTV कैमरों और अन्य माध्यमों से तलाश की जा रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *