रातभर चला पुलिस का कॉम्बिंग ऑपरेशन:उज्जैन में 345 वारंट तामील, 5 चाकूबाजों पर कार्रवाई; 21 पर नशे में ड्राइविंग का केस

रातभर चला पुलिस का कॉम्बिंग ऑपरेशन:उज्जैन में 345 वारंट तामील, 5 चाकूबाजों पर कार्रवाई; 21 पर नशे में ड्राइविंग का केस

उज्जैन पुलिस ने मंगलवार रात अपराधियों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ शहरभर में कॉम्बिंग गश्त और चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस की अलग-अलग टीमों ने वारंटियों, आदतन अपराधियों और निगरानी बदमाशों के ठिकानों पर दबिश दी। कार्रवाई में 345 वारंट पर कार्रवाई की गई, 5 चाकूबाजों पर कार्रवाई हुई और शराब पीकर गाड़ी चलाने वाले 21 लोगों पर केस दर्ज किया गया। 140 स्थायी और 205 गिरफ्तारी वारंट तामील पुलिस के मुताबिक, रातभर चली गश्त के दौरान 140 स्थायी और 205 गिरफ्तारी वारंट तामील कराए गए। इसके अलावा एक वसूली वारंट पर भी कार्रवाई की गई। वहीं, शांति भंग की आशंका में 15 लोगों पर कार्रवाई की गई। 5 चाकूबाजों पर कार्रवाई, 20 गुंडों का वेरिफिकेशन अभियान के दौरान आबकारी एक्ट का एक और आर्म्स एक्ट के दो मामले दर्ज किए गए। पुलिस ने 5 चाकूबाजों पर कार्रवाई की और 20 पहले से चिन्हित गुंडे-बदमाशों का वेरिफिकेशन किया। चेकिंग के दौरान एक जिलाबदर बदमाश की गतिविधियों की भी पड़ताल की गई। शराब पीकर गाड़ी चलाने वाले 21 पर केस चेकिंग के दौरान वाहन चालकों की भी जांच की गई। इस दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले 21 चालकों के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185 के तहत केस दर्ज किया गया। सुरक्षा का भरोसा कायम रखना मकसद उज्जैन एसपी प्रदीप शर्मा ने बताया कि अपराधियों में कानून का डर और आम लोगों में सुरक्षा का भरोसा कायम करने के लिए यह कार्रवाई की गई है। फरार वारंटियों को पकड़ने और असामाजिक तत्वों पर कार्रवाई के लिए रात्रिकालीन गश्त और चेकिंग अभियान आगे भी जारी रहेगा।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *