60 वार्डों में 615 में से 139 नामांकन खारिज:कल नाम वापसी के बाद चुनावी तस्वीर होगी साफ, जनसंपर्क का दौर जारी

60 वार्डों में 615 में से 139 नामांकन खारिज:कल नाम वापसी के बाद चुनावी तस्वीर होगी साफ, जनसंपर्क का दौर जारी

धौलपुर नगर परिषद के 60 वार्डों में होने वाले चुनाव के लिए नामांकन पत्रों की जांच (स्क्रूटनी) पूरी हो गई है। निर्वाचन विभाग ने 615 आवेदनों में से 139 को खारिज कर दिया है। अब 60 वार्डों के लिए कुल 476 उम्मीदवार चुनाव मैदान में बचे हैं। धौलपुर एसडीएम सुरेश चंद्र राव ने बताया कि नगर परिषद के 60 वार्डों के लिए कुल 615 लोगों ने आवेदन किए थे। बुधवार को सभी नामांकन पत्रों की जांच की गई। जांच के दौरान दस्तावेजों और पात्रता सहित कई बिंदुओं का परीक्षण हुआ। इसमें 139 नामांकन पत्र तय मापदंडों पर खरे नहीं उतरे, इसलिए उन्हें निरस्त कर दिया गया। कल नामांकन वापस लेने का मौका
स्क्रूटनी पूरी होने के बाद अब चुनाव प्रक्रिया का अगला चरण नाम वापसी का है। गुरुवार को उम्मीदवारों को नामांकन वापस लेने का मौका मिलेगा। नाम वापसी के बाद ही हर वार्ड में चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों की अंतिम स्थिति साफ होगी। नाम वापसी के बाद निर्वाचन विभाग अंतिम प्रत्याशियों की सूची जारी करेगा। इससे यह भी साफ हो जाएगा कि नगर परिषद के 60 वार्डों में कितने उम्मीदवार आमने-सामने चुनाव लड़ रहे हैं। इसके बाद चुनाव प्रचार भी तेज होगा और वार्डों में राजनीतिक गतिविधियां बढ़ने की संभावना है।
नगर परिषद चुनाव में प्रमुख राजनीतिक दलों के साथ-साथ निर्दलीय उम्मीदवार भी मैदान में हैं। टिकट नहीं मिलने के बाद कई दावेदारों ने निर्दलीय नामांकन दाखिल किए हैं, जिससे कई वार्डों में चुनावी मुकाबला दिलचस्प होने के आसार हैं।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *