संत रविदास जयंती पर निकली समरसता व कलश वंदन यात्रा

संत रविदास जयंती पर निकली समरसता व कलश वंदन यात्रा

पथरिया | संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती के अवसर पर क्षेत्र में श्री गुरु रविदास महाराज समरसता एवं कलश वंदन यात्रा निकाली गई। यात्रा में कुरवाई विधायक हरि सिंह सप्रे विशेष रूप से शामिल हुए। उन्होंने पथरिया और दीपनाखेड़ा मंडल के विभिन्न गांवों में पहुंचकर ग्रामीणों के साथ यात्रा में सहभागिता की। यात्रा का शुभारंभ दोपहर 12 बजे ग्राम कर्राखेड़ी से हुआ। इसके बाद यात्रा दीपनाखेड़ा, जगतर, सालपुर कलां और बामोरी साला होते हुए शाम 7 बजे ग्राम करैया हाट पहुंची, जहां इसका समापन हुआ। विभिन्न गांवों में ग्रामीणों ने यात्रा का स्वागत किया। दीपनाखेड़ा में यात्रियों और ग्रामीणों के लिए भोजन की व्यवस्था भी की गई। विधायक सप्रे ने संत रविदास के जीवन और उनकी शिक्षाओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि संत रविदास ने सामाजिक भेदभाव दूर कर सभी वर्गों को एक सूत्र में जोड़ने का संदेश दिया। उन्होंने युवाओं और क्षेत्रवासियों से संत रविदास के आदर्शों को जीवन में अपनाने का आह्वान किया।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *