प्रयागराज में भारी बारिश का अलर्ट:2 सितंबर को प्री-प्राइमरी से 12वीं तक के सभी स्कूलों में छुट्टी, BSA ने जारी किया आदेश

प्रयागराज में भारी बारिश का अलर्ट:2 सितंबर को प्री-प्राइमरी से 12वीं तक के सभी स्कूलों में छुट्टी, BSA ने जारी किया आदेश

प्रयागराज में भारी बारिश के पूर्वानुमान और जलभराव की स्थिति को देखते हुए 2 सितंबर 2026 (बुधवार) को सभी स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी गई है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) अनिल कुमार ने मंगलवार रात को यह आदेश जारी किया। यह छुट्टी प्री-प्राइमरी से लेकर कक्षा 12 तक के सभी बोर्ड के शिक्षण संस्थानों पर लागू होगी। यह फैसला जिलाधिकारी के निर्देश पर लिया गया है, क्योंकि मौसम विभाग ने जिले में भारी बारिश की आशंका जताई है। बीएसए ने बताया कि अवकाश के कारण ब्लॉक संसाधन केंद्रों पर होने वाले प्रशिक्षण कार्यक्रम अब अगली तय तारीखों पर कराए जाएंगे। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों, स्कूल प्रबंधकों, प्रधानाध्यापकों और प्रधानाचार्यों को इस आदेश का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए हैं।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *