नोएडा में जूता-चप्पल बनाने वाली फैक्ट्री में लगी आग:4 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं, आग बुझाने का काम जारी, शॉर्ट सर्किट हो सकती है वजह

नोएडा में जूता-चप्पल बनाने वाली फैक्ट्री में लगी आग:4 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं, आग बुझाने का काम जारी, शॉर्ट सर्किट हो सकती है वजह

नोएडा के सेक्टर-63 स्थित जूता-चप्पल बनाने वाली एक फैक्ट्री में मंगलवार रात अचानक आग लग गई। फैक्ट्री से आग की तेज लपटें उठती देखकर आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की चार गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाने के लिए मोर्चा संभाल लिया है। आग को पूरी तरह बुझाने का प्रयास किया जा रहा है। फैक्ट्री प्लॉट नंबर G-194 में स्थित बताई जा रही है। आग लगने के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। दमकल कर्मी आग को आसपास की फैक्ट्रियों तक फैलने से रोकने के प्रयास में जुटे हैं। अंदर किसी के फंसे होने की सूचना नहीं प्राथमिक जानकारी के मुताबिक फैक्ट्री के अंदर किसी व्यक्ति के फंसे होने की सूचना नहीं है। इसके बावजूद दमकल कर्मी आग बुझाने के साथ फैक्ट्री के अंदर भी जांच कर रहे हैं। आग कैसे लगी, नुकसान का आकलन जारी फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। शॉर्ट सर्किट समेत अन्य संभावित कारणों की जांच की जा रही है। आग बुझने के बाद फैक्ट्री में हुए नुकसान का आकलन किया जाएगा।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *