बक्सर जिले के बनारपुर पैक्स अध्यक्ष पद के चुनाव का परिणाम मंगलवार को घोषित कर दिया गया। इसमें मुन्ना यादव ने अपने प्रतिद्वंद्वी राजेश तिवारी को 101 वोटों से हराकर अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की। बनारपुर पैक्स में कुल 698 मतदाता थे, जिनमें से 337 ने वोट डाले। इनमें 221 पुरुष और 116 महिला मतदाता शामिल थीं। मतदान के बाद हुई मतगणना में 26 वोट अवैध घोषित किए गए। वैध वोटों में मुन्ना यादव को 206 और राजेश तिवारी को 105 वोट मिले। इस तरह मुन्ना यादव ने 101 वोटों के अंतर से जीत हासिल की। वोट डालने से मतदान प्रतिशत 48.28 फीसदी परिणाम आने के बाद मुन्ना यादव के समर्थकों ने अबीर-गुलाल लगाकर और फूलों की माला पहनाकर उनका स्वागत किया। जीत के बाद मुन्ना यादव ने समर्थकों और पैक्स सदस्यों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि किसानों और पैक्स सदस्यों के हित में काम करना उनकी प्राथमिकता होगी। बनारपुर पैक्स का चुनाव करीब आठ साल के लंबे इंतजार के बाद कराया गया। मंगलवार को मतदान शांतिपूर्ण रहा। कुल 337 मतदाताओं के वोट डालने से मतदान प्रतिशत 48.28 फीसदी रहा। सुबह मतदान केंद्र पर मतदाताओं की लाइनें देखी गईं। दोपहर 12 बजे तक करीब 30 फीसदी मतदान हो चुका था, लेकिन दोपहर बाद मतदान की रफ्तार धीमी हो गई। समिति का काम रहा प्रभावित मतदान के दौरान एसडीओ अविनाश कुमार, बीडीओ मनोज पासवान, सीओ विजय प्रकाश और मुफस्सिल थानाध्यक्ष शंभू भगत ने मतदान केंद्र का दौरा कर व्यवस्था देखी। सुरक्षा के लिए पुलिस बल भी तैनात था। बताया गया है कि साल 2018 में तत्कालीन पैक्स अध्यक्ष की मौत के बाद उपचुनाव हुआ था। इसके बाद अध्यक्ष और सदस्यों के बीच तालमेल की कमी के कारण समिति का काम प्रभावित रहा। वर्ष 2024 में निर्धारित मानक पूरा नहीं होने के कारण चुनाव स्थगित करना पड़ा था। अब चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद बनारपुर पैक्स के नियमित रूप से संचालित होने और किसानों को इसका लाभ मिलने की उम्मीद बढ़ गई है। बक्सर जिले के बनारपुर पैक्स अध्यक्ष पद के चुनाव का परिणाम मंगलवार को घोषित कर दिया गया। इसमें मुन्ना यादव ने अपने प्रतिद्वंद्वी राजेश तिवारी को 101 वोटों से हराकर अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की। बनारपुर पैक्स में कुल 698 मतदाता थे, जिनमें से 337 ने वोट डाले। इनमें 221 पुरुष और 116 महिला मतदाता शामिल थीं। मतदान के बाद हुई मतगणना में 26 वोट अवैध घोषित किए गए। वैध वोटों में मुन्ना यादव को 206 और राजेश तिवारी को 105 वोट मिले। इस तरह मुन्ना यादव ने 101 वोटों के अंतर से जीत हासिल की। वोट डालने से मतदान प्रतिशत 48.28 फीसदी परिणाम आने के बाद मुन्ना यादव के समर्थकों ने अबीर-गुलाल लगाकर और फूलों की माला पहनाकर उनका स्वागत किया। जीत के बाद मुन्ना यादव ने समर्थकों और पैक्स सदस्यों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि किसानों और पैक्स सदस्यों के हित में काम करना उनकी प्राथमिकता होगी। बनारपुर पैक्स का चुनाव करीब आठ साल के लंबे इंतजार के बाद कराया गया। मंगलवार को मतदान शांतिपूर्ण रहा। कुल 337 मतदाताओं के वोट डालने से मतदान प्रतिशत 48.28 फीसदी रहा। सुबह मतदान केंद्र पर मतदाताओं की लाइनें देखी गईं। दोपहर 12 बजे तक करीब 30 फीसदी मतदान हो चुका था, लेकिन दोपहर बाद मतदान की रफ्तार धीमी हो गई। समिति का काम रहा प्रभावित मतदान के दौरान एसडीओ अविनाश कुमार, बीडीओ मनोज पासवान, सीओ विजय प्रकाश और मुफस्सिल थानाध्यक्ष शंभू भगत ने मतदान केंद्र का दौरा कर व्यवस्था देखी। सुरक्षा के लिए पुलिस बल भी तैनात था। बताया गया है कि साल 2018 में तत्कालीन पैक्स अध्यक्ष की मौत के बाद उपचुनाव हुआ था। इसके बाद अध्यक्ष और सदस्यों के बीच तालमेल की कमी के कारण समिति का काम प्रभावित रहा। वर्ष 2024 में निर्धारित मानक पूरा नहीं होने के कारण चुनाव स्थगित करना पड़ा था। अब चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद बनारपुर पैक्स के नियमित रूप से संचालित होने और किसानों को इसका लाभ मिलने की उम्मीद बढ़ गई है।

