यूपी दिनभर, 15 बड़ी खबरें:एक्सप्रेस-वे पर गड्ढा शॉल से छिपाया, पटाखा फैक्ट्री विस्फोट में 9 पुलिसवाले सस्पेंड, चोर को नाले से घसीटकर पीटा

यूपी दिनभर, 15 बड़ी खबरें:एक्सप्रेस-वे पर गड्ढा शॉल से छिपाया, पटाखा फैक्ट्री विस्फोट में 9 पुलिसवाले सस्पेंड, चोर को नाले से घसीटकर पीटा

नमस्कार, आज की सबसे बड़ी खबर बारिश और जलभराव से जुड़ी है। वहीं, दूसरी बड़ी प्रयागराज-कौशांबी बॉर्डर पर कल हुए अवैध पटाखा फैक्ट्री में हुए विस्फोट को लेकर है। आइए, सिलसिलेवार तरीके से जानते हैं कि यूपी में दिनभर क्या कुछ खास रहा… पहले टॉप 5 खबरें… 1. लखनऊ में अंधेरा छाने के बाद तेज बारिश, चित्रकूट में मंदाकिनी फिर उफनाई, SP अनाउंस कर रहे यूपी में मानसूनी बारिश जारी है। मंगलवार सुबह से लखनऊ, कानपुर, वाराणसी, प्रयागराज और गोरखपुर समेत 35 जिलों में रुक-रुक कर बारिश हो रही। लखनऊ में दोपहर 2 बजे अंधेरा छाने के बाद तेज बारिश शुरू हो गई। सड़कों पर पानी भर गया। सहारनपुर में मूसलाधार बारिश के कारण नदियों में सैलाब आ गया। पुल और सड़कें लबालब हो गईं। पूरी खबर पढ़ें 2. यूपी पटाखा फैक्ट्री विस्फोट- मरने वालों की संख्या 13 पहुंची, इंस्पेक्टर समेत 9 पुलिसवाले सस्पेंड प्रयागराज-कौशांबी बॉर्डर पर अवैध पटाखा फैक्ट्री में हुए विस्फोट में मरने वालों की संख्या बढ़कर 13 हो गई है। इधर, लापरवाही बरतने पर एक इंस्पेक्टर, 6 दरोगा समेत 9 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया। मंगलवार तड़के आरोपी फैक्ट्री मालिक नौशाद (50) को पुलिस ने एनकाउंटर के बाद अरेस्ट कर लिया। उसके पैर में गोली लगी है। पूरी खबर पढ़ें 3. गंगा एक्सप्रेसवे धंसा, शॉल डालकर छिपाया, उन्नाव में करीब 7 फीट गहरा गड्‌ढा हुआ, बैरिकेडिंग करके मरम्मत शुरू की यूपी के उन्नाव में गंगा एक्सप्रेसवे पर 7 फीट गहरा गड्ढा हो गया। हैरानी की बात यह कि गड्ढे को छिपाने के लिए उस पर शॉल डाल दी गई। इसके चारों तरफ बैरिकेडिंग कर दी गई। सोमवार को बसीरतगंज टोल प्लाजा के पास प्रयागराज जाने वाली लेन पर हुए इस गड्ढे का वीडियो भी सामने आया है। ट्रैफिक को डायवर्ट करने के बाद सड़क को ठीक कर दिया गया है। पूरी खबर पढ़ें 4. यूपी की छात्रा से दिल्ली में गैंगरेप, आरोपी कानपुर का, पत्नी बोली- पति को फंसाया जा रहा दिल्ली में चलती स्लीपर बस में यूपी के मैनपुरी की 16 साल की छात्रा से गैंगरेप किया गया। गंदा काम करने वाले भी यूपी के ही हैं। बस ड्राइवर कुलदीप शर्मा (45) कानपुर देहात के लाडपुर पैठ गांव का जबकि, कंडक्टर संदीप कानपुर नगर के कटरी गांव का रहने वाला है। पुलिस ने दोनों को उत्तरी दिल्ली के तिमारपुर स्थित बस पार्किंग से गिरफ्तार किया है। पूरी खबर पढ़ें 5. खाटूश्याम से लौट रहे 6 श्रद्धालुओं की मौत, इनमें मां-बेटे, चाची और ससुर; ट्रक में घुसी पिकअप, 14 घायल यूपी के मैनपुरी के 21 श्रद्धालुओं से भरी पिकअप मंगलवार तड़के हरियाणा में सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से घुस गई। हादसे में मां- बेटे, चाची और ससुर समेत 6 लोगों की मौत हो गई। 14 लोग घायल हो गए। सभी राजस्थान के खाटू श्याम दर्शन के बाद पिकअप से वृंदावन जा रहे थे। हादसा पलवल में KMP एक्सप्रेस-वे पर हुआ। पिकअप में सवार लोग सड़क पर जा गिरे। पूरी खबर पढ़ें अब 8 अहम खबरें… 6. ‘मैंने निषाद समाज का अपमान नहीं किया’, अयोध्या में महंत राजू दास बोले-मेरे बयान को गलत प्रचारित किया कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के स्वागत में मछली भोज को लेकर दिए गए बयान पर महंत राजू दास ने अपना पक्ष रखा। उन्होंने कहा कि उनका इरादा निषाद समाज का अपमान करने का नहीं था। अगर किसी को सच्चाई जाननी है तो वो चैनल की पूरी डिबेट का हिस्सा देखें। मेरे बयान को गलत प्रचारित किया जा रहा है। यह पूरी तरह से मेरी छवि को बिगाड़ने की साजिश है। पूरी खबर पढ़ें 7. मेरठ में किसान महापंचायत, कमिश्नरी घेरा, 100 से ज्यादा ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के साथ पहुंचे 1000 किसान मेरठ में मंगलवार को भारतीय किसान यूनियन की महापंचायत चल रही है। इसमें तीनों तहसीलों से करीब 1000 किसान ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के साथ कमिश्नरी परिसर पहुंचे। कमिश्नरी के चारों तरफ 100 से अधिक ट्रैक्टर-ट्रॉलियां खड़ी हैं। राकेश टिकैत ने कहा- जिस बच्चे के परिवार RSS ट्रेनिंगशुदा होंगे उन्हीं के बच्चों को नौकरी मिलेगी। आरएसएस का रजिस्ट्रेशन है क्या भई। पूरी खबर पढ़ें 8. गोरखपुर को ‘स्पेन’ बना दिया, फिर भी जलभराव, चंद्रशेखर बोले- स्कूलों की सच्चाई दिखाने से रोका जा रहा गोरखपुर में मंगलवार दोपहर सांसद चंद्रशेखर ने कहा- पहले नेपाल ही ऐसी जगह थी, जहां बिना पासपोर्ट जा सकते थे। लेकिन, अब गोरखपुर को ही ‘स्पेन’ बना दिया गया है। नाम बदलने या दावे करने से शहर की समस्याएं खत्म नहीं होतीं। शहर में गंदगी, जलजमाव आज भी बड़ी परेशानी बनी हुई है। बारिश के समय कई इलाकों में पानी भर जाता है, जिससे लोग परेशान हैं। पूरी खबर पढ़ें 9. IAS दिव्या ने सिर्फ 2 लाइन लिखकर नौकरी छोड़ी, इस्तीफे में पारिवारिक कारण वजह बताई यूपी की चर्चित IAS दिव्या मित्तल (43) ने सिर्फ 2 लाइन का इस्तीफा देकर 13 साल की नौकरी छोड़ दी। प्रमुख सचिव एसपी गोयल को भेजे इस्तीफे में ‘निजी पारिवारिक कारण’ को उन्होंने वजह बताया। इसके अलावा, इस्तीफे में कुछ भी नहीं लिखा। विभाग से जुड़े सूत्रों ने बताया कि दिव्या का इस्तीफा सुर्खियो में है। ऐसे में वह किसी विवाद में नहीं आना चाहती। पूरी खबर पढ़ें 10. आगरा में प्रदर्शनकारियों से धक्का-मुक्की में इंस्पेक्टर गिरे:बचने के लिए वकीलों के चैंबर में घुसे आगरा में सवर्ण समाज और करणी सेना कार्यकर्ताओं की पुलिस से धक्का-मुक्की हो गई। करीब 300 प्रदर्शनकारी UGC के नए नियम के खिलाफ रैली निकालकर SDM ऑफिस की ओर जाने लगे। पुलिस ने उन्हें रोक दिया। इस पर प्रदर्शनकारी भड़क गए। पहले बहस हुई, फिर धक्का-मुक्की होने लगी। इस बीच नीचे गिरे इंस्पेक्टर को बचने के लिए वकील के चैंबर में जाना पड़ा। पूरी खबर पढ़ें 11. लखनऊ में 68,500 शिक्षक भर्ती अभ्यर्थियों का हंगामा, शिक्षा मंत्री का आवास घेरा, पुलिस टांगकर ले गई लखनऊ में मंगलवार को 68,500 सहायक शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थियों ने प्रदर्शन किया। अभ्यर्थियों ने शिक्षा मंत्री संदीप सिंह के आवास का घेराव किया। नियुक्ति की मांग करने लगे। करीब एक घंटे तक हंगामा किया। ऐसी क्या मजबूरी है-आरक्षण की चोरी है और ‘पिछड़ा आयोग ने माना है-आरक्षण घोटाला है जैसे नारे लगाए। पुलिसवाले प्रदर्शनकारियों को टांगकर ले गए। पूरी खबर पढ़ें 12. बहराइच में बाघ 32-साल के युवक को घर से उठा ले गया, दोनों पैर खा गया, गला आधा काटा बहराइच में मंगलवार को एक बाघ 32 साल के युवक को घर के बाहर से जबड़े में दबाकर उठा ले गया। उसके दोनों पैर खा डाले। पेट फाड़ दिया और पंजों से गला आधा काट डाला। युवक की तड़प-तड़पकर मौत हो गई। राम सिंह का क्षत-विक्षत शव उनके घर से 700 मीटर दूर खेत में बरामद हुआ। शव और चेहरे पर पंजों के गहरे निशान थे। खेत में अंतड़ियां फैली हुई थीं। पूरी खबर पढ़ें 13. 16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए, आगरा में ट्रॉली बैग में मिली थी लाश आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर 25 दिन पहले तमिलनाडु एक्सप्रेस में ट्रॉली बैग से मिले 18 टुकड़े एक महिला के थे। उसका 16 साल छोटे एक शादीशुदा युवक से अफेयर था। विवाद बढ़ने पर पति-पत्नी ने मिलकर महिला की हत्या कर शव को कटर से काटा। छोटे-छोटे टुकड़े किए। हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया। बचे टुकड़ों को ट्रेन में रख दिया। पूरी खबर पढ़ें खबर जो हटकर है… 14. कानपुर में लोगों ने चोर को रस्सी से बांधकर पीटा, नाले में कूदा तो लोगों ने शर्ट पकड़कर बाहर खींचा कानपुर में मंगलवार तड़के चोरी करके भाग रहे एक युवक को लोगों ने रंगे हाथ पकड़ लिया। इसके बाद लोगों ने आरोपी को रस्सी से ट्रक से बांध दिया और लाठी-डंडों से उसकी पिटाई कर दी। पुलिस के मुताबिक, आरोपी लोडर से लोहे की छड़ें ले जा रहा था। चोर खुद को बचाने के लिए नाले में कूद गया। इस दौरान लोगों ने उसकी शर्ट पकड़कर नाले से खींच निकाला। पूरी खबर पढे़ं कल क्या रहेगा खास… 15. 23 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट मौसम विभाग ने 2 सितंबर को पश्चिमी यूपी के मेरठ, गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर समेत 23 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। पूर्वी यूपी के कुछ हिस्सों में आंधी-तूफान और बिजली गिरने की भी संभावना है। कल शाम 7 बजे फिर होगी मुलाकात…

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *