IND vs AFG: अफगानिस्‍तान T20I सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान, जानें कौन हुआ इन और कौन आउट?

IND vs AFG: अफगानिस्‍तान T20I सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान, जानें कौन हुआ इन और कौन आउट?

India squad announced: BCCI के चयनकर्ताओं ने अफगानिस्‍तान के खिलाफ तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज के टीम की घोषणा कर दी है। घोषित की गई 15 सदस्‍यीय टीम की कमान श्रेयस अय्यर को सौंपी गई है। 

India squad announced for Afghanistan T20I series: अफगानिस्‍तान के ख़िलाफ आने वाली तीन मैचों की T20I सीरीज के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के चयनकर्ताओं ने श्रेयस अय्यर की अगुवाई में 15 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। जसप्रीत बुमराह की चोट के बाद टीम में वापसी हुई है, जबकि हार्दिक पंड्या बाहर हो गए हैं। टीनेजर सनसनी वैभव सूर्यवंशी भी जगह बनाए रखने में सफल रहे हैं।

इन प्‍लेयर्स की हो रही वापसी

अफगानिस्तान टीम में भारत ज्‍यादा अनुभवी कॉम्बिनेशन के साथ लौट रहा है, क्योंकि चयनकर्ताओं ने जिम्बाब्वे सीरीज का इस्तेमाल रेगुलर टी20 इंटरनेशनल सेटअप के बाहर कई खिलाड़ियों को मौके देने के लिए किया था। जसप्रीत बुमराह हाल ही में आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज और जिम्बाब्वे दौरे से बाहर रहने के बाद टी20 इंटरनेशनल टीम में वापसी कर रहे हैं। जिम्‍बाब्‍वे सीरीज से बाहर रहने के बाद वापसी करने वाले अन्य खिलाड़ियों में संजू सैमसन, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह और हर्षित राणा शामिल हैं।

दो विकेटकीपर को स्‍क्‍वॉड में चुना

संजू सैमसन और ईशान किशन टीम में दो विकेटकीपिंग ऑप्शन हैं, जबकि तिलक वर्मा को उपकप्‍तानी सौंपी गई है। जबकि अभिषेक शर्मा, सूर्यवंशी, श्रेयस अय्यर, तिलक वर्मा और शिवम दुबे भारत के बल्‍लेबाजी विभाग को मजबूत देंगे।ऑल राउंडर्स के ग्रुप में शिवम दुबे, नीतीश रेड्डी, अक्षर पटेल और वाशिंगटन सुंदर शामिल हैं, जबकि वरुण चक्रवर्ती और रवि बिश्नोई को दो स्पेशलिस्ट स्पिनर चुना गया है। बुमराह के साथ अर्शदीप और हर्षित राणा भारतीय तेज गेंदबाजी विभाग की जिम्‍मेदारी संभालेंगे।

बुमराह समेत 4 प्‍लेयर्स को फिटनेस क्लियरेंस मिलना बाकी

बता दें कि बुमराह, रेड्डी, सुंदर और राणा को सशर्त टीम में शामिल किया गया है। इन चारों को अभी फिटनेस क्लियरेंस मिलना बाकी है।
इस बार जिम्बाब्वे दौरे पर शामिल रहे 8 खिलाड़ी बाहर हो गए हैं। इनमें सूर्यांश शेडगे, रिंकू सिंह, हर्ष दुबे, प्रिंस यादव, यश ठाकुर, अशोक शर्मा, मयंक यादव और प्रभसिमरन सिंह का नाम शामिल है।

अफ़गानिस्तान T20I सीरीज के लिए भारत की टीम

श्रेयस अय्यर (कप्‍तान), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा (उपकप्‍तान) , शिवम दुबे, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह और हर्षित राणा

​Sports – Patrika | CMS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *