सहरसा मे ई-रिक्शा से 47 KG गांजा बरामद, तस्कर गिरफ्तार:सुपौल से लाई जा रही थी खेप, ई-रिक्शा – मोबाइल जब्त

सहरसा मे ई-रिक्शा से 47 KG गांजा बरामद, तस्कर गिरफ्तार:सुपौल से लाई जा रही थी खेप, ई-रिक्शा – मोबाइल जब्त

सहरसा जिले के बिहरा थाना पुलिस ने सूखे नशे के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने एक ई-रिक्शा से 47 किलो 425 ग्राम गांजा बरामद कर एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई। सदर थाना प्रभारी एसडीपीओ ओमप्रकाश ने बताया कि बिहरा थाना पुलिस को सुबह गश्ती के दौरान सूचना मिली थी। जानकारी के अनुसार, सुपौल से बिहरा बाजार होते हुए एक ई-रिक्शा के जरिए भारी मात्रा में गांजा सहरसा ले जाया जा रहा था। 47 KG गांजा बरामद हुआ सूचना मिलते ही वरीय अधिकारियों को अवगत कराया गया और पुलिस टीम ने मुक्तार मंदिर के समीप वाहन जांच अभियान शुरू कर दिया। जांच अभियान के दौरान सुपौल की ओर से आ रहे एक संदिग्ध ई-रिक्शा (निबंधन संख्या: BR-50ER-6271) को रोका गया। दंडाधिकारी की मौजूदगी में तलाशी लेने पर ई-रिक्शा से 47 पैकेटों में रखा 47 किलो 425 ग्राम गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने गांजा के साथ ई-रिक्शा और एक वीवो कंपनी का मोबाइल फोन भी जब्त कर लिया। खेप की जांच में जुटी पुलिस गिरफ्तार तस्कर की पहचान सुपौल जिले के सदर थाना क्षेत्र के ग्राम करीहो (वार्ड संख्या-13) निवासी पन्ना लाल साह, पुत्र झमेली साह के रूप में हुई है। पुलिस ने गिरफ्तारी के बाद उसके परिजनों को सूचित कर दिया है। बिहरा थानाध्यक्ष सह पुलिस निरीक्षक संजय कुमार सत्यार्थी ने बताया कि इस मामले में बिहरा थाना में एनडीपीएस (NDPS) एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है और यह पता लगाने में जुटी है कि गांजे की यह खेप कहाँ से लाई गई थी और सहरसा में किसे पहुंचाई जानी थी। सहरसा जिले के बिहरा थाना पुलिस ने सूखे नशे के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने एक ई-रिक्शा से 47 किलो 425 ग्राम गांजा बरामद कर एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई। सदर थाना प्रभारी एसडीपीओ ओमप्रकाश ने बताया कि बिहरा थाना पुलिस को सुबह गश्ती के दौरान सूचना मिली थी। जानकारी के अनुसार, सुपौल से बिहरा बाजार होते हुए एक ई-रिक्शा के जरिए भारी मात्रा में गांजा सहरसा ले जाया जा रहा था। 47 KG गांजा बरामद हुआ सूचना मिलते ही वरीय अधिकारियों को अवगत कराया गया और पुलिस टीम ने मुक्तार मंदिर के समीप वाहन जांच अभियान शुरू कर दिया। जांच अभियान के दौरान सुपौल की ओर से आ रहे एक संदिग्ध ई-रिक्शा (निबंधन संख्या: BR-50ER-6271) को रोका गया। दंडाधिकारी की मौजूदगी में तलाशी लेने पर ई-रिक्शा से 47 पैकेटों में रखा 47 किलो 425 ग्राम गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने गांजा के साथ ई-रिक्शा और एक वीवो कंपनी का मोबाइल फोन भी जब्त कर लिया। खेप की जांच में जुटी पुलिस गिरफ्तार तस्कर की पहचान सुपौल जिले के सदर थाना क्षेत्र के ग्राम करीहो (वार्ड संख्या-13) निवासी पन्ना लाल साह, पुत्र झमेली साह के रूप में हुई है। पुलिस ने गिरफ्तारी के बाद उसके परिजनों को सूचित कर दिया है। बिहरा थानाध्यक्ष सह पुलिस निरीक्षक संजय कुमार सत्यार्थी ने बताया कि इस मामले में बिहरा थाना में एनडीपीएस (NDPS) एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है और यह पता लगाने में जुटी है कि गांजे की यह खेप कहाँ से लाई गई थी और सहरसा में किसे पहुंचाई जानी थी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *