Telangana Congress News: तेलंगाना की राजनीति में एक बार फिर तनातनी बढ़ गई है। हैदराबाद में राज्य भाजपा अध्यक्ष एन रामचंदर राव को पुलिस ने उनके घर से हिरासत में ले लिया है।
राव का आरोप है कि उन्हें घर में नजरबंद रखा गया ताकि वे नलगोंडा न जा सकें। नलगोंडा में जिला अध्यक्ष के घर पर हाल ही में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा हमला किया गया था। इस घटना ने पूरे विपक्षी दल को भड़का दिया है।
पुलिस कार्रवाई पर भाजपा ने घेरा
रामचंदर राव ने दावा किया कि पुलिस ने उन्हें नलगोंडा जाने से रोका जा रहा है। वे वहां पीड़ित परिवार से मिलने जा रहे थे। उनके अनुसार, प्रशासन ने पहले तो हमले पर कोई कार्रवाई नहीं की, लेकिन जब भाजपा नेता पीड़ितों से मिलने निकले तो तुरंत हिरासत में ले लिया गया। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस उन्हें उनके आवास से ही ले गई।
नितिन नवीन का तीखा पलटवार
कांग्रेस प्रदेश में भाजपा नेता पर पुलिस कार्रवाई के बाद बेजीपी बौखला उठी है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने इस घटना पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने एक्स पर लिखा कि उन्होंने रामचंदर राव से बात की है।
नवीन ने आगे लिखा कि कांग्रेस के लोग जब हमला करते हैं तो प्रशासन चुप रहता है। लेकिन जब भाजपा नेता पीड़ितों से मिलने जाते हैं तो कांग्रेस सरकार उन्हें गिरफ्तार कर लेती है। नितिन नवीन ने राहुल गांधी के संविधान पर दिए जा रहे भाषणों को पूरी तरह दिखावा बताया और कहा कि तेलंगाना इस रवैये का जवाब देगा।
क्या है नलगोंडा का मामला?
कुछ दिन पहले नलगोंडा में भाजपा जिला अध्यक्ष के घर पर हमला हुआ था। भाजपा का आरोप है कि इसमें कांग्रेस से जुड़े लोग शामिल थे। हमले के बाद पीड़ित परिवार से मिलने की कोशिश में राज्य अध्यक्ष को रोक दिया गया।
पार्टी का कहना है कि यह सत्ता के दुरुपयोग का साफ उदाहरण है। भाजपा नेताओं का आरोप है कि तेलंगाना सरकार विपक्षी आवाजों को दबाने की कोशिश कर रही है।
वहीं कांग्रेस पक्ष से अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। पुलिस ने हिरासत की पुष्टि नहीं की है, लेकिन राव के आरोपों से पार्टी में आक्रोश फैल गया है।

