केबल चोरी से परेशान किसानों ने पुलिस को ज्ञापन सौंपा:महगवां कला समेत कई गांवों में हुई चोरी, आरोपियों और खरीदारों पर कार्रवाई की मांग

केबल चोरी से परेशान किसानों ने पुलिस को ज्ञापन सौंपा:महगवां कला समेत कई गांवों में हुई चोरी, आरोपियों और खरीदारों पर कार्रवाई की मांग

नरसिंहपुर जिले में कृषि पंपों से केबल चोरी की घटनाएं बढ़ रही हैं। इससे नाराज किसानों ने मंगलवार को गाडरवारा थाना प्रभारी अशोक सिंह चौहान को शिकायत पत्र सौंपा। यह शिकायत राष्ट्रीय किसान मजदूर संघ, नरसिंहपुर के बैनर तले महगवां कला और आसपास के गांवों के किसानों ने दी। किसानों ने पुलिस को बताया कि 27 अगस्त की रात अज्ञात चोरों ने कई कृषि पंपों से केबल चुरा ली। किसानों के मुताबिक, पिछले एक साल में महगवां कला, कानहरगांव, मगरमुहा, दिघोरी, सीरेगांव और कठोतिया जैसे कई गांवों में ऐसी घटनाएं हुई हैं। उन्होंने पुलिस को पहले दर्ज मामलों की एफआईआर की कॉपी भी दी। ज्ञापन में किसानों ने पुलिस से मांग की है कि चोरी की घटनाओं की तह तक जाकर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाए। साथ ही, चोरी की केबल खरीदने वाले व्यापारियों पर भी कार्रवाई हो। उन्होंने प्रभावित किसानों की एफआईआर दर्ज कर समस्या का जल्द हल निकालने की भी मांग की।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *