रणथंभौर नेशनल पार्क में तैनात फॉरेस्ट गार्ड की हार्ट अटैक के बाद मौत हो गई। साथी स्टाफ उन्हें जिला हॉस्पिटल लेकर पहुंचा, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। हालांकि वास्तविक वजह मेडिकल जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद स्पष्ट होगी। घटना के बाद परिजनों को सूचना दी गई और वे सवाई माधोपुर पहुंचे। घटना सोमवार देर रात करीब 2 बजे हुई। सीने में दर्द की शिकायत के बाद हॉस्पिटल पहुंचे वन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, फॉरेस्ट गार्ड सतवीर यादव फलोदी रेंज के टोडरा नाके पर तैनात पर तैनात थे। सोमवार रात को अचानक सीने में दर्द होने पर साथी स्टाफ को इसके बारे में बताया। स्टाफ उन्हें जिला हॉस्पिटल लेकर पहुंचा, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजनों को दी सूचना, सवाई माधोपुर पहुंचे सतवीर की मौत के बाद स्टाफ ने वन विभाग के उच्चाधिकारियों को जानकारी दी। वनाधिकारियों ने उनके परिजनों को सूचना दी। जानकारी मिलने पर परिजन सवाई माधोपुर पहुंचे, जहां सतवीर का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।

