चोरी के शक में युवक की पीट-पीटकर हत्या:मौके पर ही तोड़ा दम, मामले की जांच में जुटी पुलिस

चोरी के शक में युवक की पीट-पीटकर हत्या:मौके पर ही तोड़ा दम, मामले की जांच में जुटी पुलिस

हनुमानगढ़ के टिब्बी में चोरी के शक में एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। इस घटना में 2 अन्य युवक घायल हुए हैं। मृतक की पहचान नगराना निवासी महेंद्र राम के रूप में हुई है। यह घटना दौलतपुरा-मल्लड़खेड़ा रोही क्षेत्र में तार चोरी करने के संदेह पर हुई। वारदात सोमवार देर रात करीब 12 बजे बाद की बताई जा रही है।
महेंद्र राम की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, 2 घायल युवकों को टिब्बी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। मृतक का शव टिब्बी अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया गया है। सूचना मिलने पर टिब्बी पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया। संगरिया सीओ ने बताया कि घटना की जानकारी 112 पर कॉल के माध्यम से मिली थी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और एफएसएल टीम ने भी मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस इस मामले की गहनता से जांच कर रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *