Isha Rikhi: ट्रेवल, फिटनेस और जानवरों से प्यार, कुछ ऐसी है ईशा रिखी की लाइफस्टाइल

Isha Rikhi: ट्रेवल, फिटनेस और जानवरों से प्यार, कुछ ऐसी है ईशा रिखी की लाइफस्टाइल

Badshah Isha Rikhi: रैपर बादशाह और पंजाबी एक्ट्रेस ईशा रिखी ने शादी के पांच महीने बाद अलग होने का फैसला किया है। दोनों ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट शेयर कर बताया कि उन्होंने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला लिया है। इसके साथ ही दोनों ने लोगों से उनकी निजी जिंदगी और प्राइवेसी का सम्मान करने की भी अपील की है। आइए जानते हैं कौन हैं ईशा रिखी और कैसी लाइफस्टाइल जीना पसंद करती हैं।

कौन हैं ईशा रिखी

ईशा रिखी का जन्म साल 1993 में चंडीगढ़ में हुआ था। उनके पिता का नाम प्रदीप कुमार रिखी और मां का नाम पूनम रिखी है। ईशा पिछले 13 साल से फिल्म और टीवी की दुनिया से जुड़ी हुई हैं। एक्ट्रेस ने फिल्म नवाबजादे से बॉलीवुड में कदम रखा था।

ट्रेवल करना हैं पसंद

ईशा रिखी ने सोशल मीडिया पर ट्रेवल से जुड़ी कई सारी फोटो और वीडियो पोस्ट की हैं। इन्हें देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि एक्ट्रेस को ट्रेवल करना पसंद है। इसी के साथ एक्ट्रेस फिटनेस के लिए जिम जाना भी पसंद करती हैं।

मानसिक शांति के लिए करती हैं मेडिटेशन और स्केचिंग

लॉकडाउन के दौरान ईशा ने बताया था कि वह अपने मानसिक स्वास्थ्य का ध्यान रखने के लिए मेडिटेशन और स्केचिंग करती थीं। वह खुद को शांत और व्यस्त रखने के लिए इन चीजों में समय बिताती थीं।

जानवरों को खाना खिलाने की अपील

ईशा ने सोशल मीडिया पर जानवरों को खाना खिलाने के लिए लोगों से अपील की थी कि वे अपने घर में रोजाना दो अतिरिक्त रोटियां बनाएं और उन्हें अपनी सोसायटी या अपार्टमेंट के स्टाफ को दे दें। स्टाफ इन रोटियों को बाहर रहने वाले जानवरों को दे सकते है।

2021 में हुई थी पहली मुलाकात

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बादशाह और ईशा रिखी की पहली मुलाकात साल 2021 में एक पार्टी के दौरान हुई थी। दोनों की मुलाकात कुछ कॉमन दोस्तों के जरिए हुई थी। इसके बाद दोनों के बीच दोस्ती बढ़ी और धीरे धीरे दोनों एक दूसरे को डेट करने लगे। करीब चार साल तक डेट करने के बाद ने शादी कर ली। दोनों ने अपने रिश्ते को काफी समय तक मीडिया से दूर रखा था और लंबे समय तक अपने रिश्ते और शादी को लेकर खुलकर कोई बात नहीं की थी।

मार्च 2026 में हुई थी गुपचुप शादी

बादशाह और ईशा ने मार्च 2026 में एक प्राइवेट शादी की थी। इस शादी में सिर्फ परिवार के लोग और कुछ करीबी दोस्त ही शामिल हुए थे। शादी की कुछ तस्वीरें और वीडियो बाद में सोशल मीडिया पर सामने आए थे। इन तस्वीरों में बादशाह कुर्ता और साफा पहने नजर आए थे, जबकि ईशा लाल रंग के दुल्हन के कपड़ों में दिखी थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *