बाबर बोले– लॉर्ड्स टेस्ट बायकॉट की चर्चा नहीं हुई:दावा था- इमरान के बेटों का इंटरव्यू से PCB नाराज, मैच से हटने की धमकी दी

बाबर बोले– लॉर्ड्स टेस्ट बायकॉट की चर्चा नहीं हुई:दावा था- इमरान के बेटों का इंटरव्यू से PCB नाराज, मैच से हटने की धमकी दी

पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने लॉर्ड्स टेस्ट में पाकिस्तान के बायकॉट की खबरों को एक सिरे से खारिज कर दिया है। रविवार रात को BBC ने बाबर से पूछा गया कि क्या लॉर्ड्स टेस्ट के पहले दिन लंच के बाद पाकिस्तान के मैदान पर नहीं उतरने की बात हुई थी। इस पर बाबर ने कहा, ‘नहीं, नहीं, नहीं। मैंने ऐसी कोई बात नहीं सुनी।’ उनसे जब पूछा गया कि क्या उन्हें इस संभावना को लेकर चल रही किसी बातचीत की जानकारी थी, तो उन्होंने फिर कहा, ‘नहीं।’ इमरान के बेटों के इंटरव्यू पर विवाद हुआ लॉर्ड्स टेस्ट के पहले दिन स्काई स्पोर्ट्स ने पाकिस्तान के पूर्व कप्तान और पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के बेटों कासिम और सुलेमान का इंटरव्यू प्रसारित किया था। इस पर विवाद हो गया। मीडिया ने दावा किया कि पाकिस्तानी बोर्ड ने ब्रॉडकास्टर के खिलाफ आधिकारिक शिकायत की थी। इतना ही नहीं, इंटरव्यू प्रसारित होने के बाद PCB ने मैदान पर नहीं उतरने पर विचार किया था। दावा किया गया कि पाकिस्तान के गृह मंत्री और PCB चीफ मोहसिन नकवी ने ब्रॉडकास्टर को इंटरव्यू रोकने के लिए कहा था। ऐसा नहीं होने पर मैच से हटने की धमकी दी थी। बायकॉट की जानकारी से कोच भी अनजान थे टेस्ट के दूसरे दिन पाकिस्तान के कोच सरफराज अहमद से भी इंटरव्यू और PCB की कथित धमकी को लेकर सवाल पूछा गया था। उन्होंने इससे अनजान होने की बात कही। सरफराज ने कहा था, ‘मुझे इसके बारे में कुछ नहीं पता। मैं सिर्फ मैच पर ध्यान दे रहा हूं। आप इंटरव्यू की बात कर रहे हैं? हमें इंटरव्यू के बारे में नहीं पता। सब ठीक है। उस समय हम लंच कर रहे थे।’ इमरान के बेटों के इंटरव्यू की खास बातें स्काई स्पोर्ट्स पर इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल एथरटन ने कासिम और सुलेमान खान से बातचीत की। आगे इंटरव्यू की खासबातें… इमरान की सेहत पर कई देशों के क्रिकेटर्स ने अपील की इमरान खान को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा देने की मांग को लेकर इंटरनेशनल मीडिया में दूसरे देशों के क्रिकेटरों को शामिल करते हुए खबरें और अपीलें अचानक बढ़ी हैं। इमरान इस समय अदियाला जेल में बंद हैं। इमरान के पूर्व साथी और कप्तान जावेद मियांदाद ने भी अधिकारियों से उन्हें रिहा करने की अपील की। उन्होंने इमरान को बहुत ईमानदार व्यक्ति बताया। PCB इस मुद्दे को लंबा नहीं खींचना चाहता था PCB के एक सूत्र ने कहा कि बोर्ड स्काई स्पोर्ट्स के इंटरव्यू से खुश नहीं था, क्योंकि वह राजनीतिक मुद्दे से जुड़ा था। लेकिन 2 सितंबर को प्रिंस चार्ल्स की ओर से टीम के लिए होने वाले स्वागत समारोह और ब्रिटेन के साथ मौजूदा राजनयिक संबंधों को देखते हुए बोर्ड ने मामला लंबा नहीं खींचा। सूत्र के मुताबिक, PCB ने सीरीज जारी रखने का फैसला किया और टीम ने खेलना जारी रखा।पाकिस्तान पहला टेस्ट पारी और 103 रन से हार चुका है। तीसरा टेस्ट 9 सितंबर से बर्मिंघम में शुरू होना है। —————————— इमरान खान जेल से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… PCB ने खिलाड़ियों को इमरान खान पर बोलने से रोका:कहा- ब्रिटिश मीडिया के सवालों से बचें; पूर्व कप्तान के बेटों के इंटरव्यू के बाद फैसला पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेल रहे अपने खिलाड़ियों को इमरान खान की कैद पर बयान देने से मना किया है। पढ़ें पूरी खबर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *