बांका में 75 हजार की घूस लेते BDO गिरफ्तार:योजना के लिए मांगी थी रिश्वत; एक दिन पहले मारपीट का वीडियो सामने आया था

बांका में 75 हजार की घूस लेते BDO गिरफ्तार:योजना के लिए मांगी थी रिश्वत; एक दिन पहले मारपीट का वीडियो सामने आया था

पटना से आई निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की टीम ने मंगलवार की सुबह बांका में बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने फुल्लीडूमर प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) अमित प्रताप सिंह को 75 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। निगरानी की टीम ने यह कार्रवाई बांका शहर के नेहरू कॉलोनी स्थित बीडीओ के निजी आवास पर की। गिरफ्तारी के बाद टीम बीडीओ और मौके पर मौजूद उनके मामा बच्चन प्रसाद सिंह को बांका परिसदन (सर्किट हाउस) लेकर पहुंची, जहां दोनों से गहन पूछताछ की जा रही है। निगरानी विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, फुल्लीडूमर प्रखंड प्रमुख गौतम प्रकाश ने पटना स्थित निगरानी ब्यूरो में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि पंचायती राज विभाग से जुड़ी विभिन्न विकास योजनाओं के नाम पर बीडीओ अमित प्रताप सिंह ने 75 हजार रुपए की रिश्वत मांगी है। योजना की मंजूरी और फंड रिलीज के लिए मांगी रिश्वत फुल्लीडूमर प्रखंड प्रमुख गौतम प्रकाश ने पटना स्थित निगरानी ब्यूरो में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में कहा गया कि पंचायती राज विभाग से जुड़ी विभिन्न विकास योजनाओं की प्रशासनिक मंजूरी और फंड जारी करने के एवज में बीडीओ द्वारा 75 हजार रुपए रिश्वत की मांग की जा रही है।
शिकायत मिलने के बाद निगरानी विभाग ने मामले की जांच की। रिश्वत मांगने की शिकायत सही पाए जाने के बाद टीम ने कार्रवाई की योजना बनाई। प्लानिंग के तहत निगरानी ने पकड़ा
डीएसपी स्तर के अधिकारी के नेतृत्व में निगरानी की टीम ने मंगलवार की सुबह 10 बजे नेहरू कॉलोनी स्थित बीडीओ के आवास की घेराबंदी की। बताया गया कि जैसे ही प्रखंड प्रमुख ने तय रकम 75 हजार रुपए बीडीओ को दी, पहले से मुस्तैद निगरानी टीम ने उन्हें रंगेहाथ पकड़ लिया। कार्रवाई के दौरान बीडीओ के मामा बच्चन प्रसाद सिंह को भी हिरासत में लिया गया। निगरानी टीम द्वारा मामले में आगे की जांच और पूछताछ की जा रही है। 24 घंटे पहले पूर्व मुखिया को भेजा था जेल, अब खुद जाएंगे बीडीओ अमित प्रताप सिंह पिछले 24 घंटों से लगातार सुर्खियों में थे। सोमवार को ही जन्म प्रमाण पत्र जारी करने के विवाद में बीडीओ और पूर्व मुखिया संजीव मंडल के बीच तीखी नोकझोंक और धक्का-मुक्की हुई थी। इस मामले में बीडीओ द्वारा दिए गए आवेदन पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पूर्व मुखिया को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। सोमवार को फुल्लीडूमर प्रखंड कार्यालय में कार्यरत बीडीओ अमित प्रताप सिंह के साथ जन्म प्रमाण पत्र बनाने के दबाव को लेकर मारपीट किए जाने का मामला सामने आया था। जिसमें बीडीओ ने मारपीट करने का आरोप लगाया था। बीडीओ का अस्पताल में भी इलाज कराया गया था। घटना का एक वीडियो भी सामने आया था, जिसमें बीडीओ और स्थानीय लोगों के बीच हाथापाई होती दिखाई दे रही थी। इसके बाद बीडीओ ने स्थानीय थाना में आवेदन देकर 3 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पूर्व मुखिया संजीव कुमार मंडल को गिरफ्तार कर लिया था। पटना से आई निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की टीम ने मंगलवार की सुबह बांका में बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने फुल्लीडूमर प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) अमित प्रताप सिंह को 75 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। निगरानी की टीम ने यह कार्रवाई बांका शहर के नेहरू कॉलोनी स्थित बीडीओ के निजी आवास पर की। गिरफ्तारी के बाद टीम बीडीओ और मौके पर मौजूद उनके मामा बच्चन प्रसाद सिंह को बांका परिसदन (सर्किट हाउस) लेकर पहुंची, जहां दोनों से गहन पूछताछ की जा रही है। निगरानी विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, फुल्लीडूमर प्रखंड प्रमुख गौतम प्रकाश ने पटना स्थित निगरानी ब्यूरो में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि पंचायती राज विभाग से जुड़ी विभिन्न विकास योजनाओं के नाम पर बीडीओ अमित प्रताप सिंह ने 75 हजार रुपए की रिश्वत मांगी है। योजना की मंजूरी और फंड रिलीज के लिए मांगी रिश्वत फुल्लीडूमर प्रखंड प्रमुख गौतम प्रकाश ने पटना स्थित निगरानी ब्यूरो में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में कहा गया कि पंचायती राज विभाग से जुड़ी विभिन्न विकास योजनाओं की प्रशासनिक मंजूरी और फंड जारी करने के एवज में बीडीओ द्वारा 75 हजार रुपए रिश्वत की मांग की जा रही है।
शिकायत मिलने के बाद निगरानी विभाग ने मामले की जांच की। रिश्वत मांगने की शिकायत सही पाए जाने के बाद टीम ने कार्रवाई की योजना बनाई। प्लानिंग के तहत निगरानी ने पकड़ा
डीएसपी स्तर के अधिकारी के नेतृत्व में निगरानी की टीम ने मंगलवार की सुबह 10 बजे नेहरू कॉलोनी स्थित बीडीओ के आवास की घेराबंदी की। बताया गया कि जैसे ही प्रखंड प्रमुख ने तय रकम 75 हजार रुपए बीडीओ को दी, पहले से मुस्तैद निगरानी टीम ने उन्हें रंगेहाथ पकड़ लिया। कार्रवाई के दौरान बीडीओ के मामा बच्चन प्रसाद सिंह को भी हिरासत में लिया गया। निगरानी टीम द्वारा मामले में आगे की जांच और पूछताछ की जा रही है। 24 घंटे पहले पूर्व मुखिया को भेजा था जेल, अब खुद जाएंगे बीडीओ अमित प्रताप सिंह पिछले 24 घंटों से लगातार सुर्खियों में थे। सोमवार को ही जन्म प्रमाण पत्र जारी करने के विवाद में बीडीओ और पूर्व मुखिया संजीव मंडल के बीच तीखी नोकझोंक और धक्का-मुक्की हुई थी। इस मामले में बीडीओ द्वारा दिए गए आवेदन पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पूर्व मुखिया को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। सोमवार को फुल्लीडूमर प्रखंड कार्यालय में कार्यरत बीडीओ अमित प्रताप सिंह के साथ जन्म प्रमाण पत्र बनाने के दबाव को लेकर मारपीट किए जाने का मामला सामने आया था। जिसमें बीडीओ ने मारपीट करने का आरोप लगाया था। बीडीओ का अस्पताल में भी इलाज कराया गया था। घटना का एक वीडियो भी सामने आया था, जिसमें बीडीओ और स्थानीय लोगों के बीच हाथापाई होती दिखाई दे रही थी। इसके बाद बीडीओ ने स्थानीय थाना में आवेदन देकर 3 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पूर्व मुखिया संजीव कुमार मंडल को गिरफ्तार कर लिया था।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *