ENG vs PAK: इंग्लैंड में शर्मनाक प्रदर्शन के बाद मीटिंग में क्या बातें करते हैं पाकिस्तानी खिलाड़ी, मोहम्मद अब्बास ने किया खुलासा

ENG vs PAK: इंग्लैंड में शर्मनाक प्रदर्शन के बाद मीटिंग में क्या बातें करते हैं पाकिस्तानी खिलाड़ी, मोहम्मद अब्बास ने किया खुलासा

Pakistan vs England Test Series 2026: इंग्लैंड दौरे पर पाकिस्तान की टीम लगातार खराब प्रदर्शन से जूझ रही है। मोहम्मद अब्बास ने टीम की मीटिंग में होने वाली चर्चा का खुलासा किया है। 

Pakistan Tour of England 2026: इंग्लैंड दौरे पर पाकिस्तान की टीम जब 2018 में आई थी, तब 2 मैचों की सीरीज 1-1 से ड्रॉ रही थी। तब किसी ने सोचा भी नहीं होगा कि पाकिस्तान की सेना देशों में 8 सालों में वो आखिरी जीत होगी। 2018 से अब तक पाकिस्तान ने सेना देशों में 18 मैच खेले हैं, जिसमें 16 में हार झेलनी पड़ी है, एक में उसे जीत मिली है और एक बराबरी पर खत्म हुआ है। इस वक्त भी पाकिस्तान की टीम इंग्लैंड दौरे पर है और इस बार भी क्लीन स्वीप का खतरा मंडरा रहा है। सीरीज का आखिरी मुकाबला बर्मिंघम में खेला जाएगा और उस मुकाबले से पहले टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद अब्बास ने मीटिंग में होने वाली बातें बताई हैं।

अब्बास ने बताई मीटिंग की बातें

पाकिस्तान की टीम इस सीरीज में अब तक एक भी बार 200 रन के आंकड़े को नहीं छू पाई है। गेंदबाजों ने कई मौकों पर शानदार स्पेल डाले हैं, लेकिन बल्लेबाजों के हथियार डालने की वजह से टीम जीत के लिए तरस रही है। अब्बास ने टीम के शर्मनाक प्रदर्शन पर चुप्पी तोड़ी और मीटिंग में होने वाली बातों का भी खुलासा किया। उन्होंने कहा, “हम अच्छा नहीं खेल रहे हैं, हम ये मानते हैं। हमारी बैटिंग, बॉलिंग या फील्डिंग अच्छी नहीं हो रही है और इन्हीं समस्याओं के बारे में हम हमेशा अपनी मीटिंग में चर्चा करते रहते हैं।”

लगातार 4 पारियों में शर्मनाक प्रदर्शन के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने बड़ा फैसला लिया और बीच सीरीज से 7 खिलाड़ियों को घर भेज दिया। टीम में 2 कैप्ड और 5 अनकैप्ड खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। टीम को 9 सितंबर से तीसरा टेस्ट मुकाबला खेलना है और जिस तरह से पाकिस्तान के बल्लेबाजों का प्रदर्शन रहा है, उसे देखते हुए पाकिस्तान की टीम हार से बचने के इरादे से मैदान पर उतरेगी।

200 रन तक पहुंचना भी हुआ सपना

सीरीज का पहला मुकाबला लीड्स में खेला गया था, जहां पाकिस्तान की टीम पहली पारी में 171 और दूसरी पारी में 135 रन पर ही ढेर हो गई थी। इंग्लैंड ने पहली पारी में 409 रन बनाकर पारी और 103 रन से मुकाबला अपने नाम कर लिया था। दूसरे मुकाबले में पाकिस्तान की टीम 110 और 194 रन ही बना पाई। इंग्लैंड ने 290 और 208 रन बनाकर 194 रन से मैच अपने नाम कर लिया। इंग्लैंड में यह पिछले 6 में से पाकिस्तान की 5वीं हार है।

​Sports – Patrika | CMS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *