शेयर बाजार में आज यानी 1 सितंबर को गिरावट है। सेंसेक्स 100 अंकों से ज्यादा की गिरावट के साथ 76,800 पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी करीब 50 अंक की कमजोरी है, ये 24,000 पर कारोबार कर रहा है। फार्मा और रियल्टी शेयर्स में आज ज्यादा बिकवाली है। आज से ओपन होगा दीपा ज्वेलर्स का IPO दीपा ज्वेलर्स का IPO आज से ओपन होगा। निवेशक इसमें 3 सितंबर तक बोली लगा सकेंगे। इसमें मिनिमम 14,868 रुपए लगाने होंगे। कंपनी इस IPO के जरिए 459.72 करोड़ रुपए जुटाना चाहती है। एशियाई बाजारों में आज गिरावट 31 अगस्त को अमेरिकी बाजारों में गिरावट रही थी घरेलू निवेशकों ने 7 दिन में 21,175 करोड़ के शेयर खरीदे कल बाजार में रही थी गिरावट इससे पहले कल यानी 31 अगस्त को शेयर बाजार में गिरावट रही थी। सेंसेक्स 307 अंक गिरकर 76,957 पर बंद हुआ था। निफ्टी में भी 95 अंक की गिरावट रही, ये 24,080 पर बंद हुआ था।
सेंसेक्स में 100 अंकों की गिरावट:76,800 पर कारोबार कर रहा, निफ्टी भी 50 अंक नीचे; फार्मा और रियल्टी शेयर्स में ज्यादा बिकवाली

