‘भारत को जानो’ परीक्षा आयोजित:120 से ज्यादा विद्यालयों में संपन्न, 25 हजार छात्रों ने लिया भाग

‘भारत को जानो’ परीक्षा आयोजित:120 से ज्यादा विद्यालयों में संपन्न, 25 हजार छात्रों ने लिया भाग

सोमवार को अवध प्रान्त के 120 से अधिक विद्यालयों में 25,000 से अधिक छात्र-छात्राओं ने अखिल भारतीय भारत को जानो की लिखित परीक्षा में भाग लिया। प्रांतीय महासचिव शशिकान्त सक्सेना ने बताया कि भारत विकास परिषद् के केंद्रीय नेतृत्व की इस पहल से 31 अगस्त का दिन भारत विकास परिषद् के इतिहास में विशेष रूप से अंकित हो गया। भारत विकास परिषद् द्वारा पिछले तीन दशकों से देश भर में “भारत को जानो” के नाम से लिखित परीक्षा विद्यालय स्तर पर करवाई जा रही है। देश भर में शाखा स्तर पर होने वाली इस परीक्षा में प्रतिवर्ष 15 लाख से अधिक विद्यार्थी भाग लेते हैं। पहले यह परीक्षा शाखा अपने स्तर पर किसी भी दिन करवा सकती थी, लेकिन अब यह “अखिल भारतीय भारत को जानो लिखित परीक्षा” बन गई है। इस परीक्षा का उद्देश्य देश की नई पीढ़ी में भारत और भारतीयता के संबंध में जानकारियों के साथ देश को देखने और समझने के लिए जिज्ञासा बढ़ाना है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *