Sugar Price: बड़े शहरों में चीनी की रिटेल कीमतों में आई तेजी, उधर थोक बाजार में कुछ कम हुए भाव, जानिए आपके शहर में क्या हैं दाम

Sugar Price: बड़े शहरों में चीनी की रिटेल कीमतों में आई तेजी, उधर थोक बाजार में कुछ कम हुए भाव, जानिए आपके शहर में क्या हैं दाम

Retail Sugar Prices: बड़े शहरों में चीनी की खुदरा कीमतों में सोमवार को तेजी दर्ज की गई। इससे पहले पिछले 8-10 दिनों से कीमतों में गिरावट देखी जा रही थी। चीनीमंडी के आंकड़ों के अनुसार, बड़े शहरों में चीनी के खुदरा दाम पिछले 10 दिन में करीब 10 रुपये प्रति किलो कम हो गए हैं। सरकार द्वारा चीनी के ड्यूटी फ्री आयात की अनुमति देने और स्टॉक लिमिट तय करने जैसे उपायों का असर कीमतों पर देखने को मिला है। थोक बाजार की बात करें, तो सोमवार को चीनी के भाव थोड़े नरम पड़े हैं।

चीनी की रिटेल कीमतों में आई तेजी

चीनीमंडी के आंकड़ों के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में चीनी का रिटेल भाव सोमवार को 1 रुपये बढ़कर 60 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया। रायपुर में कीमत 2 रुपये बढ़कर 58 रुपये, मुंबई में 2 रुपये बढ़कर 58 रुपये, रांची में 2 रुपये बढ़कर 60 रुपये, कोलकाता में 3 रुपये बढ़कर 60 रुपये, गुवाहाटी में 3 रुपये बढ़कर 61 रुपये, हैदराबाद में 2 रुपये बढ़कर 59 रुपये और चेन्नई में 1 रुपये बढ़कर 62 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। वहीं, कानपुर में चीनी का भाव बिना किसी बदलाव के साथ 60 रुपये प्रति किलोग्राम पर ही रहा।

थोक बाजार में गिरे चीनी के भाव

थोक बाजार में सोमवार को चीनी की कीमतों में शनिवार के भाव की तुलना में गिरावट आई है। सोमवार को दिल्ली में चीनी का भाव 5750 रुपये से गिरकर 5650 रुपये प्रति क्विंटल रह गया। कानपुर में भाव 5800 से गिरकर 5750 रुपये, रायपुर में 5400 से घटकर 5300 रुपये, मुंबई में 5450 से घटकर 5250 रुपये, रांची में 5500 से गिरकर 5400 रुपये, कोलकाता में 5450 से गिरकर 5400 रुपये, गुवाहाटी में 5500 से गिरकर 5450 रुपये, हैदराबाद में 5500 से गिरकर 5300 रुपये प्रति क्विंटल रह गया। वहीं, चेन्नई में यह बिना किसी बदलाव के साथ 5900 रुपये प्रति क्विंटल रहा।

चीनी की औसत रिटेल कीमत भी हुई कम

उपभोक्ता मामले विभाग (मूल्य निगरानी कक्ष) द्वारा आवश्यक वस्तुओं की औसत दैनिक रिटेल प्राइस लिस्ट जारी की जाती है। इस लिस्ट के अनुसार, चीनी की औसत कीमत में गिरावट आई है। चीनी का औसत रिटेल प्राइस सोमवार को गिरकर 63.28 रुपये प्रति किलोग्राम रह गया। यह रविवार को 64.23 रुपये प्रति किलोग्राम पर था। औसत कीमत वह होती है, जिस पर देश में सबसे अधिक सौदे होते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *