वैशाली में बाइक सवार अपराधियों ने युवक को मारी गोली:दोनों पैरों में लगी गोली; 2 लाख रुपए लूटने का भी आरोप, पुलिस जांच में जुटी

वैशाली में बाइक सवार अपराधियों ने युवक को मारी गोली:दोनों पैरों में लगी गोली; 2 लाख रुपए लूटने का भी आरोप, पुलिस जांच में जुटी

हाजीपुर में सकरा बाजार से निजी काम निपटाकर लौट रहे एक युवक को वैशाली जिले की सीमा के पास बाइक सवार चार अपराधियों ने गोली मार दी। घायल युवक के दोनों पैरों में गोली लगी है और उस पर 2 लाख रुपये लूटने का आरोप भी है। यह घटना बलिगांव थाना क्षेत्र के विजपुरा गांव के समीप हुई। घायल युवक की पहचान मुजफ्फरपुर जिले के वरियारपुर थाना क्षेत्र निवासी विजयवाला कुमार ठाकुर के पुत्र धनराज कुमार के रूप में हुई है। प्राथमिक उपचार के बाद उसे मुजफ्फरपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टरों के अनुसार उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। पेशाब करने के लिए बाइक रोकी, तभी फायरिंग
पुलिस को दिए फर्दबयान में धनराज ने बताया कि वह सकरा बाजार से काम पूरा कर बाइक से घर लौट रहा था। विजपुरा गांव के पास पेशाब करने के लिए उसने सड़क किनारे गाड़ी रोकी। इसी दौरान दो बाइक पर सवार चार अपराधियों ने अचानक उस पर फायरिंग कर दी। गोली लगने से वह मौके पर गिरकर घायल हो गया। धनराज का आरोप है कि अपराधियों ने उसके पास रखे दो लाख रुपये नकद भी लूट लिए और मौके से फरार हो गए। गोलीबारी की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायल को इलाज के लिए अस्पताल भेजा। चार आरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज
घटना की सूचना मिलते ही बलिगांव थाना पुलिस जांच में जुट गई। घायल के बयान के आधार पर दो नामजद और दो अज्ञात समेत चार आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। लूट के आरोप की पुलिस ने नहीं की पुष्टि
बलिगांव थानाध्यक्ष रामनिवास ने बताया कि विजपुरा के समीप युवक को गोली मारने की घटना हुई है। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि लूट के आरोपों की फिलहाल पुष्टि नहीं हुई है और अनुसंधान के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। हाजीपुर में सकरा बाजार से निजी काम निपटाकर लौट रहे एक युवक को वैशाली जिले की सीमा के पास बाइक सवार चार अपराधियों ने गोली मार दी। घायल युवक के दोनों पैरों में गोली लगी है और उस पर 2 लाख रुपये लूटने का आरोप भी है। यह घटना बलिगांव थाना क्षेत्र के विजपुरा गांव के समीप हुई। घायल युवक की पहचान मुजफ्फरपुर जिले के वरियारपुर थाना क्षेत्र निवासी विजयवाला कुमार ठाकुर के पुत्र धनराज कुमार के रूप में हुई है। प्राथमिक उपचार के बाद उसे मुजफ्फरपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टरों के अनुसार उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। पेशाब करने के लिए बाइक रोकी, तभी फायरिंग
पुलिस को दिए फर्दबयान में धनराज ने बताया कि वह सकरा बाजार से काम पूरा कर बाइक से घर लौट रहा था। विजपुरा गांव के पास पेशाब करने के लिए उसने सड़क किनारे गाड़ी रोकी। इसी दौरान दो बाइक पर सवार चार अपराधियों ने अचानक उस पर फायरिंग कर दी। गोली लगने से वह मौके पर गिरकर घायल हो गया। धनराज का आरोप है कि अपराधियों ने उसके पास रखे दो लाख रुपये नकद भी लूट लिए और मौके से फरार हो गए। गोलीबारी की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायल को इलाज के लिए अस्पताल भेजा। चार आरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज
घटना की सूचना मिलते ही बलिगांव थाना पुलिस जांच में जुट गई। घायल के बयान के आधार पर दो नामजद और दो अज्ञात समेत चार आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। लूट के आरोप की पुलिस ने नहीं की पुष्टि
बलिगांव थानाध्यक्ष रामनिवास ने बताया कि विजपुरा के समीप युवक को गोली मारने की घटना हुई है। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि लूट के आरोपों की फिलहाल पुष्टि नहीं हुई है और अनुसंधान के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *