CCSU में कॉकरोच जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता का स्वागत:5 सितंबर के दिल्ली आंदोलन में छात्रों से जुटने का आह्वान

CCSU में कॉकरोच जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता का स्वागत:5 सितंबर के दिल्ली आंदोलन में छात्रों से जुटने का आह्वान

चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में सोमवार को कॉकरोच जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता दीपक बालियान का स्वागत किया गया। इस दौरान छात्रों और आम लोगों से संवाद कर ‘स्कूल ठीक करो अभियान’ को और अधिक व्यापक बनाने को लेकर चर्चा की गई। बैठक में सरकारी स्कूलों की स्थिति सुधारने और शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने की जरूरत पर जोर दिया गया। इस दौरान आगामी 5 सितंबर को दिल्ली में होने वाले आंदोलन में अधिक से अधिक छात्रों, युवाओं और आम लोगों की भागीदारी को लेकर भी चर्चा हुई। वक्ताओं ने कहा कि सरकारी स्कूलों की स्थिति में सुधार और छात्र-युवाओं की समस्याओं को मजबूती से उठाने के लिए अभियान को गांव-गांव और जन-जन तक पहुंचाना जरूरी है। विवि में भ्रष्टाचार का मुद्दा भी उठा बैठक में चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार और छात्रों से जुड़े मुद्दों को लेकर भी आंदोलन का समर्थन किया गया। वक्ताओं ने कहा कि विश्वविद्यालय और शिक्षा व्यवस्था से जुड़े छात्रों के अधिकारों और समस्याओं की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मेरठ का किसान, छात्र और युवा अपने अधिकारों की लड़ाई में मजबूती से भूमिका निभाएगा। आदेश प्रधान एडवोकेट ने कहा कि छात्रों के न्याय और अधिकारों के लिए हर स्तर पर संघर्ष किया जाएगा। उन्होंने कहा कि CCSU में व्याप्त भ्रष्टाचार और छात्रों की समस्याओं के खिलाफ आवाज को और मजबूत किया जाएगा। शिक्षा व्यवस्था में सुधार और सरकारी स्कूलों को बेहतर बनाने की लड़ाई समाज के हर वर्ग की है। उन्होंने 5 सितंबर को दिल्ली में होने वाले आंदोलन में मेरठ से अधिक से अधिक छात्रों, युवाओं और आम लोगों से पहुंचने का आह्वान किया। कमिश्नरी पार्क में चल रहे धरने का समर्थन इसके साथ ही मेरठ कमिश्नरी पार्क में रवि गौतम द्वारा चलाए जा रहे अनिश्चितकालीन धरने का भी समर्थन किया गया। आदेश प्रधान एडवोकेट और कॉकरोच जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता दीपक बालियान ने धरने का समर्थन करते हुए कहा कि छात्रों, युवाओं और आम जनता से जुड़े न्यायपूर्ण मुद्दों को लेकर चल रहे संघर्षों को मजबूती दी जाएगी। उनके अधिकारों की लड़ाई में हरसंभव सहयोग का भरोसा भी दिया गया। इस दौरान अनुज भड़ाना, शशिकांत गौतम, आकाश भड़ाना, राहुल वर्मा, महबूब सोलाना, युधिष्ठिर भाटी, डॉ. देवेंद्र हून, अरुण पाल, रोहित प्रधान, शान मोहम्मद, गजेंद्र गुर्जर मुदफरा, अंकित भारद्वाज, कार्तिका सिंह, रेखा सिंह, पूजा सैनी, अजित सहित अन्य लोग मौजूद रहे। बैठक के अंत में 5 सितंबर को दिल्ली में होने वाले आंदोलन में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने और शिक्षा एवं छात्रों के अधिकारों की आवाज को मजबूती देने का आह्वान किया गया।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *