यूपी टी-20 लीग प्लेऑफ मैच लखनऊ में होगा:बारिश के चलते लिया गया फैसला, शेड्यूल रहेगा वही

यूपी टी-20 लीग प्लेऑफ मैच लखनऊ में होगा:बारिश के चलते लिया गया फैसला, शेड्यूल रहेगा वही

लगातार हो रही तेज बारिश और गीली आउटफील्ड के कारण यूपी टी-20 लीग सीजन-4 के प्लेऑफ और फाइनल मुकाबलों का वेन्यू बदल दिया गया है। अब ये मैच तय शेड्यूल के मुताबिक ही लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम’ में खेले जाएंगे। सोमवार को कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में यूपी टी-20 लीग गवर्निंग काउंसिल के चेयरमैन डॉ. संजय कपूर ने इस फैसले की जानकारी दी। खिलाड़ियों की सुरक्षा और फेयर प्ले के लिए फैसला डॉ. संजय कपूर ने कहा बारिश के पूर्वानुमान और स्टेडियम के हालातों को देखते हुए भारी मन से यह फैसला लिया गया है। हमारा मुख्य मकसद खिलाड़ियों को चोट से बचाना और सभी टीमों को 20-20 ओवर का पूरा और निष्पक्ष मुकाबला खेलने का मौका देना है। बारिश से मैच छोटे होने और देर रात तक खिंचने से खिलाड़ियों पर मानसिक व शारीरिक दबाव पड़ता है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *