गुरुग्राम में सेक्टर-45 इलाके में सोमवार को आपसी विवाद में एक युवक की चाकू मारकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान मूल रूप से मध्य प्रदेश के रहने वाले बाबूलाल के रूप में हुई है, जो यहां रहकर ड्राइवरी का काम करता था। वारदात को अंजाम देने वाले कोई और नहीं, बल्कि मृतक के अपने ही दोस्त थे। घटना के बाद से ही सभी आरोपी मौके से फरार हैं। सूचना मिलते ही सेक्टर-40 थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मामले की तफ्तीश शुरू की। पुलिस से मिली प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बाबूलाल सोमवार दोपहर को सेक्टर-45 स्थित अपने कमरे पर मौजूद था। इसी दौरान उसका दोस्त राहुल, आकाश और उनके कुछ अन्य साथी वहां पहुंचे। कमरे के अंदर घुसते ही दोस्तों के बीच किसी बात को लेकर बहस शुरू हो गई। देखते ही देखते यह विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपियों ने बाबूलाल पर हमला कर दिया। इस दौरान आरोपियों ने अपने पास रखे चाकू से बाबूलाल पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। पेट और छाती पर गंभीर घाव लगने के कारण बाबूलाल वहीं जमीन पर गिर गया और अत्यधिक खून बह जाने की वजह से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस खबर को अपडेट कर रहे हैं……………..

