समस्तीपुर में बाइक सवार बदमाशों ने किराना दुकानदार को गोली मार दी। बुलेट पैर में लगी है। इलाज के लिए प्राइवेट अस्पताल में एडमिट कराया गया है। हालत गंभीर बनी हुई है। घायल की पहचान ढट्ठा गांव निवासी रामशंकर ठाकुर के पुत्र दुर्गा प्रसाद(25) के तौर पर हुई है। घटना रोसड़ा थाना क्षेत्र की है। पीड़ित ने बताया कि मेरा जनरल स्टोर घर से करीब आधा किलोमीटर दूर है। रविवार रात दुकान बंद करके घर लौट रहा था। रास्ते में बाइक सवार 2 बदमाशों ने रोक लिया। इसके बाद फायरिंग शुरू कर दी। करीब 3 राउंड गोली चली है। एक गोली मेरे पैर में लगी है। फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोग जुटने लगे। जिसके बाद तीनों बदमाश भाग निकले। आसपास के लोगों ने पहुंचाया हॉस्पिटल स्थानीय लोगों के सहयोग से घायल दुकानदार को पहले अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां से प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने सदर अस्पताल रेफर कर दिया। इसके बाद परिजन उन्हें प्राइवेट अस्पताल लेकर गए। जहां घायल का इलाज चल रहा है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है वहीं, इस संबंध में रोसड़ा डीएसपी संजय सिन्हा ने बताया कि रात में गोलीबारी की घटना हुई है, लेकिन पीड़ित पक्ष की ओर से पुलिस को इसकी कोई सूचना नहीं दी गई थी। सोमवार को दिन के करीब 11 बजे सोशल मीडिया के माध्यम से पुलिस को जानकारी मिली। सूचना मिलने के बाद एक पुलिस पदाधिकारी को जख्मी दुकानदार का बयान दर्ज करने के लिए भेजा गया है। गोली कैसे चली और किसने चलाई, पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। समस्तीपुर में बाइक सवार बदमाशों ने किराना दुकानदार को गोली मार दी। बुलेट पैर में लगी है। इलाज के लिए प्राइवेट अस्पताल में एडमिट कराया गया है। हालत गंभीर बनी हुई है। घायल की पहचान ढट्ठा गांव निवासी रामशंकर ठाकुर के पुत्र दुर्गा प्रसाद(25) के तौर पर हुई है। घटना रोसड़ा थाना क्षेत्र की है। पीड़ित ने बताया कि मेरा जनरल स्टोर घर से करीब आधा किलोमीटर दूर है। रविवार रात दुकान बंद करके घर लौट रहा था। रास्ते में बाइक सवार 2 बदमाशों ने रोक लिया। इसके बाद फायरिंग शुरू कर दी। करीब 3 राउंड गोली चली है। एक गोली मेरे पैर में लगी है। फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोग जुटने लगे। जिसके बाद तीनों बदमाश भाग निकले। आसपास के लोगों ने पहुंचाया हॉस्पिटल स्थानीय लोगों के सहयोग से घायल दुकानदार को पहले अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां से प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने सदर अस्पताल रेफर कर दिया। इसके बाद परिजन उन्हें प्राइवेट अस्पताल लेकर गए। जहां घायल का इलाज चल रहा है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है वहीं, इस संबंध में रोसड़ा डीएसपी संजय सिन्हा ने बताया कि रात में गोलीबारी की घटना हुई है, लेकिन पीड़ित पक्ष की ओर से पुलिस को इसकी कोई सूचना नहीं दी गई थी। सोमवार को दिन के करीब 11 बजे सोशल मीडिया के माध्यम से पुलिस को जानकारी मिली। सूचना मिलने के बाद एक पुलिस पदाधिकारी को जख्मी दुकानदार का बयान दर्ज करने के लिए भेजा गया है। गोली कैसे चली और किसने चलाई, पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है।

