बाढ़ जहरीली शराब कांड पर तेजस्वी का सरकार पर हमला:हाई लेवल जांच की रखी मांग, बोले- बिहार में कानून-व्यवस्था पूरी तरह बर्बाद

बाढ़ जहरीली शराब कांड पर तेजस्वी का सरकार पर हमला:हाई लेवल जांच की रखी मांग, बोले- बिहार में कानून-व्यवस्था पूरी तरह बर्बाद

पटना के बाढ़ में जहरीली शराब से हुई मौतों को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने इस घटना की हाई लेवल जांच कराने की मांग की है। तेजस्वी ने कहा, ‘बिहार में कानून-व्यवस्था पूरी तरह खराब और बर्बाद हो चुकी है। लगातार घटनाएं हो रही हैं, जो गंभीर बात है। यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना है।’ उन्होंने आगे कहा, ‘इससे पहले भी इस तरह की घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन प्रशासन ने कोई सबक नहीं लिया। ऐसी घटनाएं कैसे हो रही हैं, यह प्रशासन के लोग बताएंगे? तेजस्वी ने जांच की मांग करते हुए कहा, ‘लगातार गरीब ही मारा जा रहा है और गरीब को ही जेल भेजा जा रहा है। बाढ़ में हुई घटना की जांच होनी चाहिए।’
संगठन को मजबूत करने के लिए 27 सितंबर तक बैठक तेजस्वी यादव की ओर से बुलाई गई RJD की बैठक को लेकर प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल ने कहा कि बैठक आज से लगातार 27 सितंबर तक चलेगी। उन्होंने कहा कि बैठक में इस बात पर चर्चा होगी कि किस तरीके से जनता के बीच जाना है, संगठन को किस तरह मजबूत करना है और संगठन किस तरीके से चलेगा। इसको लेकर बैठक में बड़े फैसले लिए जाएंगे। आरक्षण हमारा अधिकार, कभी खत्म नहीं हो सकता आरक्षण को लेकर चल रहे विवाद पर मंगनी लाल मंडल ने कहा कि आरक्षण हमारा अधिकार है और यह कभी खत्म नहीं हो सकता। हालांकि, उन्होंने कहा कि अगर आरक्षण की समीक्षा की बात होती है तो समीक्षा करने में क्या दिक्कत है। प्रशांत किशोर की बैठक पर RJD का निशाना प्रशांत किशोर की बैठक में मुख्य सचिव, डीजीपी और कई बड़े अधिकारियों के शामिल होने पर मंगनी लाल मंडल ने कहा कि RJD पहले ही कह चुकी है कि प्रशांत किशोर बीजेपी के डमी कैंडिडेट हैं। उन्होंने कहा कि डमी कैंडिडेट के साथ मुख्यमंत्री बैठक कर सकते हैं, इसमें कोई नई बात नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह बीजेपी का छुपा हुआ एजेंडा था। मंगनी लाल मंडल ने कहा कि जिस तरह से बैठक हुई और उसकी तस्वीर सामने आई है, उससे अधिकारियों के मनोबल पर बुरा असर पड़ने वाला है। बिहार में बाढ़ को लेकर सम्राट चौधरी पर तंज सत्ता पक्ष की ओर से यह कहे जाने पर कि सम्राट चौधरी के कारण बिहार में बाढ़ नहीं आई, मंगनी लाल मंडल ने तंज कसा। उन्होंने कहा कि क्या उनके पास देवी शक्ति है? अगर देवी शक्ति थी तो नेपाल में भी चले जाना चाहिए और वहां भी अपनी देवी शक्ति दिखानी चाहिए। पटना के बाढ़ में जहरीली शराब से हुई मौतों को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने इस घटना की हाई लेवल जांच कराने की मांग की है। तेजस्वी ने कहा, ‘बिहार में कानून-व्यवस्था पूरी तरह खराब और बर्बाद हो चुकी है। लगातार घटनाएं हो रही हैं, जो गंभीर बात है। यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना है।’ उन्होंने आगे कहा, ‘इससे पहले भी इस तरह की घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन प्रशासन ने कोई सबक नहीं लिया। ऐसी घटनाएं कैसे हो रही हैं, यह प्रशासन के लोग बताएंगे? तेजस्वी ने जांच की मांग करते हुए कहा, ‘लगातार गरीब ही मारा जा रहा है और गरीब को ही जेल भेजा जा रहा है। बाढ़ में हुई घटना की जांच होनी चाहिए।’
संगठन को मजबूत करने के लिए 27 सितंबर तक बैठक तेजस्वी यादव की ओर से बुलाई गई RJD की बैठक को लेकर प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल ने कहा कि बैठक आज से लगातार 27 सितंबर तक चलेगी। उन्होंने कहा कि बैठक में इस बात पर चर्चा होगी कि किस तरीके से जनता के बीच जाना है, संगठन को किस तरह मजबूत करना है और संगठन किस तरीके से चलेगा। इसको लेकर बैठक में बड़े फैसले लिए जाएंगे। आरक्षण हमारा अधिकार, कभी खत्म नहीं हो सकता आरक्षण को लेकर चल रहे विवाद पर मंगनी लाल मंडल ने कहा कि आरक्षण हमारा अधिकार है और यह कभी खत्म नहीं हो सकता। हालांकि, उन्होंने कहा कि अगर आरक्षण की समीक्षा की बात होती है तो समीक्षा करने में क्या दिक्कत है। प्रशांत किशोर की बैठक पर RJD का निशाना प्रशांत किशोर की बैठक में मुख्य सचिव, डीजीपी और कई बड़े अधिकारियों के शामिल होने पर मंगनी लाल मंडल ने कहा कि RJD पहले ही कह चुकी है कि प्रशांत किशोर बीजेपी के डमी कैंडिडेट हैं। उन्होंने कहा कि डमी कैंडिडेट के साथ मुख्यमंत्री बैठक कर सकते हैं, इसमें कोई नई बात नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह बीजेपी का छुपा हुआ एजेंडा था। मंगनी लाल मंडल ने कहा कि जिस तरह से बैठक हुई और उसकी तस्वीर सामने आई है, उससे अधिकारियों के मनोबल पर बुरा असर पड़ने वाला है। बिहार में बाढ़ को लेकर सम्राट चौधरी पर तंज सत्ता पक्ष की ओर से यह कहे जाने पर कि सम्राट चौधरी के कारण बिहार में बाढ़ नहीं आई, मंगनी लाल मंडल ने तंज कसा। उन्होंने कहा कि क्या उनके पास देवी शक्ति है? अगर देवी शक्ति थी तो नेपाल में भी चले जाना चाहिए और वहां भी अपनी देवी शक्ति दिखानी चाहिए।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *