गिरिडीह में चेन स्नैचिंग गिरोह का भंडाफोड़:आरोपी मां, बेटा, बहू और चचेरी बहन अरेस्ट, 2 महिलाओं को बनाया था निशाना

गिरिडीह में चेन स्नैचिंग गिरोह का भंडाफोड़:आरोपी मां, बेटा, बहू और चचेरी बहन अरेस्ट, 2 महिलाओं को बनाया था निशाना

गिरिडीह जिले की तिसरी थाना पुलिस ने चेन स्नैचिंग करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का खुलासा करते हुए घटना के 24 घंटे के भीतर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में एक पुरुष और तीन महिलाएं शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, चारों एक ही परिवार के सदस्य हैं। आरोपियों को बिहार के नवादा जिले से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर जमामो माता मंदिर से चोरी की गई सोने की चेन, सोने का लॉकेट और दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं। पुलिस के मुताबिक, गिरोह का आपराधिक इतिहास भी रहा है। बिहार में चेन स्नैचिंग की घटनाओं को अंजाम देने की बात सामने आयी है। जमामो माता मंदिर में दो महिलाओं को बनाया था निशाना खोरीमहुआ एसडीपीओ अमरेंद्र कुमार ने बताया कि 29 अगस्त को तिसरी थाना क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध जमामो माता मंदिर में दो महिला श्रद्धालुओं के साथ चेन स्नैचिंग की घटना हुई थी। एक महिला के गले से सोने की चेन और दूसरी महिला के गले से सोने का लॉकेट चोरी कर लिया गया था। घटना को लेकर अजीत कुमार साहू के लिखित आवेदन पर तिसरी थाना में कांड संख्या 72/26 दर्ज किया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए गिरिडीह एसपी डॉ. बिमल कुमार के निर्देश पर एसडीपीओ अमरेंद्र कुमार के नेतृत्व में विशेष जांच दल (एसआईटी) गठित किया गया। टीम ने मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों से पूछताछ करने के साथ आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। संदिग्ध महिला से पूछताछ के बाद नवादा में छापेमारी जांच के दौरान पुलिस को एक संदिग्ध महिला के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी मिली। ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने अंशु कुमारी, पिता लालजीत मिश्रा, को डोरंडा स्थित उसके किराये के मकान से हिरासत में लिया। पूछताछ में अंशु ने अपराध में अपनी संलिप्तता स्वीकार की और गिरोह के अन्य सदस्यों के बारे में पुलिस को जानकारी दी। इसके बाद तिसरी थाना प्रभारी शंभू नन्द ईश्वर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बिहार के नवादा जिले के सिरदला थाना क्षेत्र स्थित प्रतापपुर गांव में छापेमारी की। यहां से पुलिस ने तीन अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में टिंकल मिश्रा, पिता विक्की मिश्रा, सरिता देवी, पति विक्की मिश्रा और मुस्कान देवी, पति टिंकल मिश्रा शामिल हैं। मां, बेटा, बहू और चचेरी बहन शामिल पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार चारों आरोपी एक ही परिवार से जुड़े हैं। इनमें मां, बेटा, बहू और चचेरी बहन शामिल हैं। आरोपियों की निशानदेही पर डोरंडा स्थित किराये के मकान से चोरी की गयी सोने की चेन, सोने का लॉकेट और दो मोबाइल फोन बरामद किये गये। पुलिस अब गिरोह द्वारा पूर्व में की गयी अन्य चेन स्नैचिंग की घटनाओं के संबंध में भी आरोपियों से पूछताछ कर रही है। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों का पूर्व आपराधिक इतिहास भी रहा है और बिहार में चेन स्नैचिंग की घटनाओं में उनकी संलिप्तता की जानकारी मिली है। गिरोह के उद्भेदन में एसडीपीओ अमरेंद्र कुमार, इंस्पेक्टर रोहित महतो, थाना प्रभारी शंभू नन्द ईश्वर, एसआई लव कुमार, एएसआई मो. मूसा, निरंजन राय, नीरज कुमार सिंह, राहुल यादव और मीना मुर्मू की भूमिका सराहनीय रही। गिरिडीह जिले की तिसरी थाना पुलिस ने चेन स्नैचिंग करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का खुलासा करते हुए घटना के 24 घंटे के भीतर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में एक पुरुष और तीन महिलाएं शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, चारों एक ही परिवार के सदस्य हैं। आरोपियों को बिहार के नवादा जिले से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर जमामो माता मंदिर से चोरी की गई सोने की चेन, सोने का लॉकेट और दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं। पुलिस के मुताबिक, गिरोह का आपराधिक इतिहास भी रहा है। बिहार में चेन स्नैचिंग की घटनाओं को अंजाम देने की बात सामने आयी है। जमामो माता मंदिर में दो महिलाओं को बनाया था निशाना खोरीमहुआ एसडीपीओ अमरेंद्र कुमार ने बताया कि 29 अगस्त को तिसरी थाना क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध जमामो माता मंदिर में दो महिला श्रद्धालुओं के साथ चेन स्नैचिंग की घटना हुई थी। एक महिला के गले से सोने की चेन और दूसरी महिला के गले से सोने का लॉकेट चोरी कर लिया गया था। घटना को लेकर अजीत कुमार साहू के लिखित आवेदन पर तिसरी थाना में कांड संख्या 72/26 दर्ज किया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए गिरिडीह एसपी डॉ. बिमल कुमार के निर्देश पर एसडीपीओ अमरेंद्र कुमार के नेतृत्व में विशेष जांच दल (एसआईटी) गठित किया गया। टीम ने मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों से पूछताछ करने के साथ आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। संदिग्ध महिला से पूछताछ के बाद नवादा में छापेमारी जांच के दौरान पुलिस को एक संदिग्ध महिला के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी मिली। ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने अंशु कुमारी, पिता लालजीत मिश्रा, को डोरंडा स्थित उसके किराये के मकान से हिरासत में लिया। पूछताछ में अंशु ने अपराध में अपनी संलिप्तता स्वीकार की और गिरोह के अन्य सदस्यों के बारे में पुलिस को जानकारी दी। इसके बाद तिसरी थाना प्रभारी शंभू नन्द ईश्वर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बिहार के नवादा जिले के सिरदला थाना क्षेत्र स्थित प्रतापपुर गांव में छापेमारी की। यहां से पुलिस ने तीन अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में टिंकल मिश्रा, पिता विक्की मिश्रा, सरिता देवी, पति विक्की मिश्रा और मुस्कान देवी, पति टिंकल मिश्रा शामिल हैं। मां, बेटा, बहू और चचेरी बहन शामिल पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार चारों आरोपी एक ही परिवार से जुड़े हैं। इनमें मां, बेटा, बहू और चचेरी बहन शामिल हैं। आरोपियों की निशानदेही पर डोरंडा स्थित किराये के मकान से चोरी की गयी सोने की चेन, सोने का लॉकेट और दो मोबाइल फोन बरामद किये गये। पुलिस अब गिरोह द्वारा पूर्व में की गयी अन्य चेन स्नैचिंग की घटनाओं के संबंध में भी आरोपियों से पूछताछ कर रही है। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों का पूर्व आपराधिक इतिहास भी रहा है और बिहार में चेन स्नैचिंग की घटनाओं में उनकी संलिप्तता की जानकारी मिली है। गिरोह के उद्भेदन में एसडीपीओ अमरेंद्र कुमार, इंस्पेक्टर रोहित महतो, थाना प्रभारी शंभू नन्द ईश्वर, एसआई लव कुमार, एएसआई मो. मूसा, निरंजन राय, नीरज कुमार सिंह, राहुल यादव और मीना मुर्मू की भूमिका सराहनीय रही।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *