नवादा के नगर थाना क्षेत्र स्थित मिर्जापुर इलाके में सोमवार को एक घर के नीचे से अज्ञात युवक का शव बरामद हुआ। शव मिलने की सूचना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को इसकी जानकारी दी। सूचना मिलते ही डीएसपी अभिषेक कुमार के नेतृत्व में नगर थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और मामले की जांच शुरू कर दी है। बॉडी पर पानी डालकर उठाने की कोशिश घर की महिला ललिता कुमारी ने बताया कि सोमवार सुबह कुछ लोग वहां से गुजर रहे थे। उन्होंने फोन कर जानकारी दी कि उनके घर के नीचे एक युवक पड़ा हुआ है और ऐसा लग रहा है कि उसकी मौत हो चुकी है। सूचना मिलने पर परिवार के लोग नीचे पहुंचे। ललिता कुमारी के अनुसार, उनके पति ने युवक के शरीर पर पानी डालकर उसे उठाने का प्रयास किया, लेकिन उसमें कोई हलचल नहीं हुई। इसके बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। युवक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर मृतक की शिनाख्त कराने का प्रयास कर रही है। नहीं हो सकी मृतक की पहचान पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि युवक मिर्जापुर इलाके में कब और कैसे पहुंचा। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने घटनास्थल की बारीकी से जांच की है। युवक की मौत के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस वैज्ञानिक जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का भी सहारा लेगी। हत्या सहित अन्य सभी संभावनाओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। मौके पर पहुंचे डीएसपी अभिषेक कुमार ने बताया कि युवक की मौत की सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची। उन्होंने कहा कि स्पेशल टीम को भी बुलाया गया है और मौत के कारणों की जांच की जा रही है। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। नवादा के नगर थाना क्षेत्र स्थित मिर्जापुर इलाके में सोमवार को एक घर के नीचे से अज्ञात युवक का शव बरामद हुआ। शव मिलने की सूचना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को इसकी जानकारी दी। सूचना मिलते ही डीएसपी अभिषेक कुमार के नेतृत्व में नगर थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और मामले की जांच शुरू कर दी है। बॉडी पर पानी डालकर उठाने की कोशिश घर की महिला ललिता कुमारी ने बताया कि सोमवार सुबह कुछ लोग वहां से गुजर रहे थे। उन्होंने फोन कर जानकारी दी कि उनके घर के नीचे एक युवक पड़ा हुआ है और ऐसा लग रहा है कि उसकी मौत हो चुकी है। सूचना मिलने पर परिवार के लोग नीचे पहुंचे। ललिता कुमारी के अनुसार, उनके पति ने युवक के शरीर पर पानी डालकर उसे उठाने का प्रयास किया, लेकिन उसमें कोई हलचल नहीं हुई। इसके बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। युवक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर मृतक की शिनाख्त कराने का प्रयास कर रही है। नहीं हो सकी मृतक की पहचान पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि युवक मिर्जापुर इलाके में कब और कैसे पहुंचा। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने घटनास्थल की बारीकी से जांच की है। युवक की मौत के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस वैज्ञानिक जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का भी सहारा लेगी। हत्या सहित अन्य सभी संभावनाओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। मौके पर पहुंचे डीएसपी अभिषेक कुमार ने बताया कि युवक की मौत की सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची। उन्होंने कहा कि स्पेशल टीम को भी बुलाया गया है और मौत के कारणों की जांच की जा रही है। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

