Deepti Sharma ने किया बड़ा कारनामा, राशिद खान के बाद टी20 इंटरनेशनल में ऐसा करने वाली बनी दूसरी गेंदबाज

Deepti Sharma ने किया बड़ा कारनामा, राशिद खान के बाद टी20 इंटरनेशनल में ऐसा करने वाली बनी दूसरी गेंदबाज

Most Wickets in Women’s T20I: दीप्ति शर्मा भारतीय टी20 इतिहास की पहली गेंदबाज बन गई हैं, जिन्होंने बिना कोई रन दिए 3 विकेट चटकाए हैं। इसके साथ ही वह सबसे ज्यादा इंटरनेशनल टी20 विकेट हासिल करने वाली गेंदबाज भी बन गई हैं। वह मेंस और वूमेंस टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली दूसरी गेंदबाज बन गई हैं। दीप्ति से आगे सिर्फ अफगानिस्तान के राशिद खान हैं, जिन्होंने अब तक 193 विकेट चटकाए हैं। रविवार को दीप्ति ने इंग्लैंड के आदिल रशीद के रिकॉर्ड को तोड़ दिया और टी20 क्रिकेट इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली दूसरी गेंदबाज बन गईं। इसके अलावा, उन्होंने एक और बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया।

दीप्ति ने रेणुका का तोड़ा रिकॉर्ड

क्रम गेंदबाज विकेट/रन विपक्षी टीम स्थान वर्ष
1 दीप्ति शर्मा 3/0 थाईलैंड दुबई 2026
2 रेणुका सिंह 3/5 श्रीलंका सिलहट 2022
3 पूजा वस्त्राकर 3/6 मलेशिया कुआलालंपुर 2018
4 तितास साधु 3/6 श्रीलंका हांगझोऊ 2023
5 राधा यादव 3/6 दक्षिण अफ्रीका चेन्नई 2024

सबसे कम रन देकर 3 विकेट लेने वाली गेंदबाज

दीप्ति शर्मा ने थाईलैंड के खिलाफ बिना कोई रन दिए 3 विकेट चटकाए, जिससे सबसे कम रन देकर 3 विकेट लेने वाली गेंदबाजों की लिस्ट में वह सबसे आगे निकल गई हैं। इससे पहले यह रिकॉर्ड रेणुका सिंह के नाम था, जिन्होंने 2022 टी20 में श्रीलंका के खिलाफ 5 रन देकर 3 विकेट चटकाए थे।

क्रम खिलाड़ी टीम विकेट
1 दीप्ति शर्मा भारत 171*
2 थिपाचा पुत्थावोंग थाईलैंड 170
3 हेनरीएट इशिम्वे रवांडा 164
4 सोफी एक्लेस्टोन इंग्लैंड 154
5 कैरी चान हांगकांग 153
6 ओननिचा कामचोम्फू थाईलैंड 153

थाईलैंड के खिलाफ भारतीय गेंदबाजों का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला, लेकिन बल्लेबाजों ने निराश किया। शेफाली वर्मा को छोड़ दें तो बाकी कोई भी बल्लेबाज ज्यादा देर क्रीज पर नहीं टिक पाई। टीम इंडिया ने आखिरी 7 विकेट सिर्फ 29 रन के अंतराल में गंवा दिए थे। टीम इंडिया ने 20 ओवर में 9 विकेट गंवाकर 159 रन बनाए।

160 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी थाईलैंड की पूरी टीम 65 रन पर ढेर हो गई। दीप्ति शर्मा के अलावा नंदीनी शर्मा ने भी 3 विकेट चटकाए, लेकिन उन्होंने 18 रन खर्च किए। इसके अलावा, श्री चरणी को 2 और क्रांति गौड़ को एक सफलता मिली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *