IND vs BAN: भारत-बांग्लादेश सीरीज के लिए नई विंडो की तलाश शुरू, BCB प्रेसिडेंट तमिम इकबाल ने दिया बड़ा अपडेट

IND vs BAN: भारत-बांग्लादेश सीरीज के लिए नई विंडो की तलाश शुरू, BCB प्रेसिडेंट तमिम इकबाल ने दिया बड़ा अपडेट

IND vs BAN ODI and T20I Series Update: भारत और बांग्लादेश के बीच तीन टी20 और तीन ही वनडे मैचों की सीरीज अगस्त और सितंबर के महीने में खेली जाने वाली थी, लेकिन अब तक इस सीरीज पर सस्पेंस बना हुआ है। हालांकि, बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के प्रेसिडेंट तमीम इकबाल इसको लेकर काफी पॉजिटिव हैं और उन्होंने ऐसा संकेत दिया है, जिससे लग रहा है कि यह सीरीज अब हो सकती है। उन्होंने बताया कि बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड और बीसीसीआई मिलकर इस सीरीज के लिए एक नया विंडो ढूंढ रहे हैं। पहले यह सीरीज अगस्त और सितंबर में होनी थी, लेकिन अगस्त का महीना खत्म हो चुका है और सितंबर में भारतीय टीम को एशियन गेम्स, वेस्टइंडीज के साथ टी20 सीरीज और फिर अफगानिस्तान के साथ टी20 सीरीज के लिए जाना है।

तमिम इकबाल को BCCI से उम्मीद

तमीम इकबाल ने कहा, “भारत के खिलाफ सीरीज नहीं होगी, अब तक यह डिसाइड नहीं हुआ है। मुझे जिस तरीके की जानकारी मिली है, उससे मैं कह सकता हूं कि दोनों बोर्ड मिलकर एक नए विंडो की तलाश में हैं। मैंने देखा है कि इंटेंशन नेगेटिव नहीं है और अगर मैं यह बात कह रहा हूं तो कुछ पॉजिटिव संकेत मिले हैं, तभी मैं आपके सामने यह बात बोल रहा हूं।”

बांग्लादेश को भी खेलनी है 3 सीरीज

तमीम इकबाल ने यह बताया कि कुछ चीजें हमारे कंट्रोल में नहीं होती हैं और मैं BCB प्रेसिडेंट होने के नाते उस लाइन को कभी क्रॉस नहीं करना चाहता हूं। लेकिन संकेत अच्छे हैं और हम लगातार बातचीत कर रहे हैं। डेट्स को लेकर लगातार बात हो रही है, क्योंकि बांग्लादेश क्रिकेट भी बिजी है और इस दौरान उन्हें तीन सीरीज के लिए जाना है। लेकिन इसके बावजूद हमारी लगातार बातचीत हो रही है और हम इस सीरीज को लेकर चर्चा कर रहे हैं। आपको बता दें कि बांग्लादेश की टीम भी एशियन गेम्स में हिस्सा ले रही है और उसके बाद से उसे साउथ अफ्रीका के साथ 9 मैचों की लंबी सीरीज खेलनी हैं, जिसमें तीनों फॉर्मेट की सीरीज खेली जाएगी।

आपको बता दें कि आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 में बांग्लादेश के भाग न लेने के बाद दोनों देशों के क्रिकेट संबंध खराब हो गए थे, लेकिन तमीम इकबाल के डीसीबी प्रेसिडेंट बनने के बाद चीजें ठीक हो रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *